{"_id":"6074a4fb8ebc3e8ccb0204a1","slug":"crowd-in-bank-for-depositing-challan-chandausi-news-mbd386145929","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान जमा करने को ब्लाक में नहीं खुले काउंटर, इलाहाबाद बैंक में लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान जमा करने को ब्लाक में नहीं खुले काउंटर, इलाहाबाद बैंक में लगी भीड़
विज्ञापन
चंदौसी में इलाहाबाद बैंक के बाहर चालान जमा करने को लगी लाइन
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन की तैयारी चल रही है। ब्लाकों में अभी नकद जमा कर चालान रसीद के लिए काउंटर (खिड़की) नहीं खुले हैं और चंदौसी, संभल और गुन्नौर में एक-एक बैंक शाखा होने पर भीड़ लगी है।
संभल जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17 व 18 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा होने हैं। नामांकन नजदीक आने पर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के दावेदार चालान जमा कर रसीद प्राप्त करने में जुटे हैं। सोमवार को चंदौसी स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में भारी भीड़ रही। सुबह से दोपहर तक चालान रसीद के लिए दावेदारों की लंबी लाइन लगी रही।
लाइन में लोग एक दूसरे से सटकर खड़े दिखाई दिए और कुछ के मुंह से मास्क गायब था। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा है। प्रशासन स्तर से सभी ब्लाकों में एक-एक खिड़की खोली जानी हैं, पर खिड़की अभी तक नहीं खोली गई है। अधिकारी अधिक चालान ऑनलाइन अथवा बैंक में जमा कराना चाह रहे हैं। नामांकन वाले दिन ही खिड़की खोलने जाने का अनुमान हैं।
विज्ञापन
इन पदों के लिए होना है नामांकन
ग्राम प्रधान पद- 670
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद- 853
जिला पंचायत सदस्य पद- 35
ग्राम पंचायत सदस्य पद- 10000