फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Crores spent on drinking water system, yet people are yearning for water

Sambhal News: पेयजल व्यवस्था पर करोड़ों खर्च फिर भी पानी के लिए तरस रहे लोग

Fri, 10 May 2024 05:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 10 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Crores spent on drinking water system, yet people are yearning for water
चंदौसी (संभल)। नगर के चार वार्डों की करीब 30 हजार आबादी तीन दिन से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। सुबह के समय बमुश्किल 15 से 20 मिनट के लिए लो प्रेशर में पानी आ रहा है। पीने के पानी के लिए लोग सार्वजनिक हैंडपंपों पर निर्भर हैं। जगह-जगह पाइपलाइन भी लीकेज से भी परेशानी हो रही है। नगर पालिका और जल निगम की अनदेखी के चलते लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

चंदौसी में 56 करोड़ की लागत से पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पांच ओवरहेड टैंक व 170 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। शहर के बिसौली गेट, घास मंडी, गोपाल मोहल्ला व बड़ा महादेव वार्डों की करीब 30 हजार आबादी पिछले तीन दिन से पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है। दिन से लो प्रेशर की वजह से टंकी से बूंद-बूंद कर पानी आ रहा है। जिस कारण सरकारी नलों या पड़ोसियों के सबमर्सिबल से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह से ही पानी की सप्लाई कुछ मिनट के लिए हो रही है। सुबह से लोग पानी आने का इंतजार करते रहते है और पानी न आने पर अस्थायी साधनों से पानी की व्यवस्था पूरी करते हैं। सुबह को घर के पुरुष अपने-अपने काम पर चले जाते हैं। इसके बाद महिलाओं को हैंडपंपों से दिनभर पानी लाने को मजबूर होना पड़ता है। महिलाओं को घरेलू कार्य के लिए भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। मोहल्ले के लोग कई बार नगर पालिका से शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है ।
विज्ञापन

........................
लो प्रेशर की समस्या बनी हुई है। जलनिगम को गर्मी का मौसम को देखते हुए पेयजल की समस्या दूर करनी चाहिए। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। -तरुण कुमार नीरज, सभासद वार्ड-17
विज्ञापन
विज्ञापन

....................

पानी सप्लाई का निर्धारित समय सुबह छह से नौ और शाम छह से आठ बजे तक है। लेकिन पानी की सप्लाई सिर्फ 15 से 20 मिनट के लिए होती है। पालिका को अवगत कराया गया है। -सुलेखा रानी, सभासद वार्ड-21
......................

जलनिगम की मनमानी के चलते आम आदमी को भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी देखते हुए पालिका को पानी की सप्लाई सुचारू रूप से करनी चाहिए। -सचिन रुस्तगी, सभासद वार्ड-25
................
लो प्रेशर की समस्या काफी समय से हो रही है। बूंद बूंक कर कुछ मिनटों के लिए पानी आ रहा है। कई बार पालिका से पेयजल को लेकर शिकायत कर चुका है। -अनुराग अग्रवाल, सभासद वार्ड-21

--------
पेयजल आपूर्ति की समस्या की शिकायत मिली है। इस मामले में जेई जलकल को निर्देश दिए है कि पेयजल आपूर्ति को जल्द दुरूस्त कराएं। मैं स्वयं समस्या पर ध्यान रखूंगी और उसे दूर कराऊंगी। -नीतू रानी, एसडीएम चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed