{"_id":"682e344b6e35d80af40eea2b","slug":"critical-care-unit-is-being-built-at-a-cost-of-rs-18-crore-basement-work-is-complete-sambhal-news-c-204-1-chn1001-120230-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 18 करोड़ से बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट, बेसमेंट का कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 18 करोड़ से बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट, बेसमेंट का कार्य पूरा
Thu, 22 May 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 22 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। सीएचसी में 18 करोड़ रुपये से बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। 50 बेड वाले केयर यूनिट के बेसमेंट का कार्य पूरा हो चुका है। अब पहली मंजिल के लिए पिलर खड़े करने का कार्य किया जा रहा है। पांच मंजिल वाले इस यूनिट में गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा। उम्मीद है कि दिसंबर माह में इस यूनिट का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
अभी तक गंभीर मरीजों जैसे सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए व्यक्तियों को सीएचसी में सामान्य उपचार ही मिल पाता है। बेहतर उपचार के चलते घायलों को हायर सेंटर या फिर अन्य जनपदों में रेफर करना पड़ता है। ऐसे में समय पर सही इलाज न मिलने के कारण कई बार मरीजों की जान भी चली जाती है। इसी को लेकर शासन ने चंदौसी सीएचसी में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की स्वीकृति दी थी। जिसके लिए सीएचसी परिसर में एक हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई। भूमि चिह्नांकन के बाद 50 बेड की पांच मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए 18 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ। रामपुर जिले की कार्यदायी संस्था सीसीयू का निर्माण कार्य दिसंबर माह से कर रही है। कार्यदायी संस्था ने सीसीयू के बेसमेंट का कार्य पूरा कर दिया है। अब दूसरी मंजिल के लिए पिलर खड़े किए जाने का कार्य तेजी गति से चल रहा है।
............
ये मिलेंगी सुविधाएं
ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग, समेत अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया होंगी।
............
क्रिटिकल यूनिट के निर्माण से गंभीर मरीजों का उपचार सीएचसी में ही हो सकेगा। भर्ती मरीजों की 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी। यूनिट में अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
डॉ. हरविंदर सिंह, सीएमएस