{"_id":"58bb133f4f1c1b404283179d","slug":"criminal-trying-to-end-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमसानी में अमन को आग लगाने की कोशिश, होली जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमसानी में अमन को आग लगाने की कोशिश, होली जलाई
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
दम तोड़ रही होली बढ़ाने की परंपरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार से पहले संवेदनशील माने जा रहे गुमसानी में अराजकतत्वों ने अमन को आग लगाने की कोशिश की। शनिवार को भोर में किसी समय होलिका को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण दौड़ पड़े और आग को बुझाने की कोशिश की।
पुराल और पाती तो आग से जल गई लेकिन मोटी लकड़ियों को आग पर पानी डालकर बचाया गया। बाद में मामला गर्माने की आशंका में मढ़न चौकी पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया।
असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी गांव में शनिवार को तड़के 4 बजे हनुमान मंदिर चौराहे पर रखी होलिका को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण घरों से निकल आए और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस बीच होलिका के लिए रखी पुराल और पाती जल गई। मोटी लकड़ियां बचा ली गईं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने असमोली पुलिस को सूचना दी तो मढ़न पुलिस मौके पर पहुंची । आग लगाए जाने के संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इधर, असामाजिक तत्वों की ओर से होलिका जलाए जाने को लेकर लोगों में रोष है।
वहीं मढ़न के चौकी इंचार्ज होरी सिंह यादव ने बताया कि छोटे छोटे बच्चे खेल रहे थे। होली के पास में ही थोड़ा सी पताई पड़ी थी। पताई जली है और होली सुरक्षित है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार यादव का कहना है कि होलिका के पास पुराल जला है जिसे तत्काल बुझा लिया गया था।