{"_id":"576300514f1c1b9e7c11b67d","slug":"villegers-shotdead-in-sant-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतनगर में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संतनगर में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के संतनगर गांव के खलिहान में एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें मुख्य हत्यारोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पुलिस का दावा है कि यह सभी एक पशु चोर गिरोह के सदस्य है, पशु चोरी के दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जिसमें चली गोली से एक की मौत हो गई।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के संतनगर गांव निवासी गजराम सिंह यादव (40) पुत्र रामचरन बुधवार की शाम को अपने घर पर था। परिजनों के अनुसार देर शाम करीब आठ बजे बदायूं के थाना जरीफनगर के दहगवां गांव निवासी शाकिर पुत्र बाबू, अकरम पुत्र मेहंदी, मुझा आलम पुत्र इदरीश, अकबर पुत्र वहीद कुरैशी, गुन्नौर कोतवाली के सालिंग की मड़ैया गांव निवासी प्रेमपाल पुत्र जीवाराम के साथ आए। गजराम सिंह को अपने साथ बुलाकर ले गए, लेकिन इसके बाद सुबह तक गजराम नहीं लौटा।
मध्यरात्रि के करीब उसे तलाशा गया तो उसे लहूलुहान अवस्था में खेत पर पड़ा पाया गया। रात को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई तिलक सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि जिसमें कहा गया कि आरोपी पहले से ही उसके घर आते जाते हैं। बुधवार की शाम आठ बजे यही लोग गजराम सिंह को बुलाकर ले गए। आरोप है कि अकरम, मुझा आलम, प्रेमपाल व अकबर ने उसके हाथ पैर पकड़े और शाकिर ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी शाकिर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन मामला कुछ और है। प्रथम दृष्टया जो तथ्य सामने आए हैं, उससे लगता है कि गजराम और आरोपी एक ही पशु चोर गिरोह के सदस्य हैं। पशु चोरी करने गए थे। लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। तमंचे से गोली मारकर जगराम सिंह की हत्या कर दी गई। छानबीन की जा रही है।