फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two young lady sent to jail

देह व्यापार के आरोप में जेल भेजी गईं दो युवतियां

Sat, 14 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 14 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी बंगाल और बिहार से बेचने के लिए लाईं गईं दो युवतियों के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस ने छानबीन की तो पता लगा कि यह देह व्यापार में लिप्त थीं। अखबंदपुर उर्फ         आखूनपुर में इन्हें गुरुवार को बरामद किया गया था। शुरूआत में तो पुलिस इन्हें पीड़ित मान रही थी, लेकिन जब छानबीन हुई तो इन्हें आरोपी माना गया और रिपोर्ट दर्ज की गई।  इनके समेत कुल चार लोगों पर अनैतिक व्यापार करने का मामला असमोली थाने में गुरुवार को देर रात्रि दर्ज हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार की गईं दोनों युवतियों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि पश्चिमी बंगाल के उलवेड़िया जनपद स्थित हरदीपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती और बिहार प्रांत के सीवान जिले में विशंभरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को पुलिस ने अखबंदपुर उर्फ आखूनपुर से बरामद किया था। इन दोनों को देह व्यापार के आरोप में जेल भेजा गया है। मामले में पुलिस थाना असमोली के उप निरीक्षक अनिल कुमार राणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें इन पर देह व्यापार का आरोप है। इनके साथ अखबंदपुर उर्फ आखूनपुर गांव की निवासी महिला तथा एक अन्य व्यक्ति को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed