{"_id":"5c0435d9bdec2241d045ae3f","slug":"three-animals-takes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर तीन पशु ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर तीन पशु ले गए
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर नवादा में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने भट्ठा मालिक को बंधक बनाकर पशुशाला में बंधे तीन पशुओं को खोल ले गए। शोर मचाने पर फायरिंग कर दहशत फैलाई। ग्रामीणों के जागने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में कांबिंग की।
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर नवादा में रफेदीन अपने घेर में सोए थे। रविवार की रात को आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने उनके घेर में दाखिल होकर हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर मारपीट की। मुुंह में कपड़ा ठूंस कर रस्सी से बांध दिया। पशु शाला में बंधे तीन पशुओं को लूटकर जाने लगे। किसी तरह मुंह से कपड़ा निकलने पर भट्टा स्वामी ने शोर मचाया।तो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। ग्रामीणों ने थाना पुलिस के साथ यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की और थाने लौट गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि थाना पुलिस सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए कांबिंग करती तो बदमाश पशुओं को नहीं ले जा पाते।
विज्ञापन