फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   success

चंदौसी के गुड्डू बने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर

Sun, 31 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sun, 31 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
success
मुरादाबाद के गांधी जी कहे जाने वाले सांसद स्वर्गीय प्रो. रामसरन के पौत्र और चंदौसी के एसएम कालेज के प्रो. आनंद कुमार के प्रतिभाशाली पुत्र राजीव कुमार पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पुलिस कमिश्नर बन गए हैं। राजीव कुमार को चंदौसी में उनके साथी आज भी उनके घरेलू नाम गुड्डू से ही जानते हैं। उनमें खुशी की लहर हैं।
विज्ञापन



सभी कहते हैंकि वह गुड्डू शुरू से ही अत्यंत प्रतिभाशाली हैं। एसएम कालेज चंदौसी में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद कुमार शहर के भागवतनगर में मुखर्जी बिल्डिंग में रहते थे। प्रो. आनंद कुमार के सबसे बड़े पुत्र राजीव कुमार ने पुलिस विभाग में रुचि दिखाई तो छोटे पुत्र शरद कुमार डाक्टर बनकर सूरत में चले गए(
विज्ञापन



छोटी पुत्री डा. ऋचा गुप्ता अमेरिका चली गईं। चंदौसी निवासी राजीव कुमार के मौसा राजील गोविल बताते हैंकि करीब 1973 में जब राजीव, शरद व ऋचा छोटे छोटे थे तो राजीव घर की फर्श पर ही चॉक से लिखकर गणित के सवाल लिखकर, उन्हें हल करके भाई बहन व मुहल्ले के बच्चों को बुलाकर समझाते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजीव की मां मुन्नी देवी ने बताया कि उनके पति प्रो. आनंद कुमार का स्वभाव था कि जब वह ट्रेन आदि से सफर करते थे तो भी अपने बच्चों को व सहयात्रियों को लगातार जो भी दिखाई देता था, उसकी जानकारी देते रहते थे। बच्चों की हर जिज्ञासा को समझाकर शांत करते थे।


राजीव का जन्म तो ननिहाल अलीगढ़ जिले के अतरौली में हुआ था लेकिन अधिकांश समय चंदौसी में ही बीता। इंटरमीडिएट तक की शिक्षा एसएम कालेज चंदौसी से ली। इसके बाद आईआईटी रुड़की गए तो कंप्यूटर से इंजीनियरिंग में टॉप किया। एचसीएल नोएडा में भी कोर्स किया। इसी दौरान उनका आईपीएस में सेलेक्शन हो गया।


पश्चिमी बंगाल कैडर मिल गया। आज वह कोलकाता के पुलिस कमिश्नर बन गए हैं। आईपीएस राजीव कुमार की सहजता व सरलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब वह एसएम कालेज पढ़ाई के लिए जाते थे तो चंदौसी का ही एक रिक्शाचालक बाबू उन्हें कालेज तक छोड़ने व लेेने जाता था।


वह आईपीएस बनने के बाद भी चंदौसी आए तो वहीं रिक्शाचालक उन्हें मिल गया तो उन्होंने तत्काल झुककर रिक्शाचालक के पैर छू लिए। यह देख रिक्शा चालक भी भावविभोर हो गया। आईपीएस राजीव कुमार की मां मुन्नी देवी ने बताया कि बचपन से ही उनके हाथ में जैसे ही चाक आता था तो जमीन पर ही लिखकर गणित के सवाल हल करने लगते थे।



जब वह एचसीएल नोएडा गए तो कंप्यूटर कोर्स के दौरान उन्होंने एक भी छुट्टी नहीं की। एसएम कालेज में भी पढ़ाई के दौरान एक भी दिन न तो कोई क्लास मिस की और न ही कोई छुट्टी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed