{"_id":"a63469723647f847cf5a5a23bd3e36e0","slug":"shri-kalki-mahotsav-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगा करने वालों को संरक्षण देती है भाजपा : दिग्विजय सिंह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंगा करने वालों को संरक्षण देती है भाजपा : दिग्विजय सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असहिष्णुता का सवाल क्यों उठा रहे हैं। देश की संसद और देश के भीतर बात क्यों नहीं करते? यह सवाल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उठाया। प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सहिष्णुता और असहिष्णुता के सवाल पर सीधा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि रामजादे और हरामजादे की बात करने वाली साध्वी आज भी केंद्र सरकार में मंत्री हैं। हिंदू नेता गिरिराज को संरक्षण मोदी ही दे रहे हैं। जगजाहिर है कि दंगा भड़काने वालों को भाजपा संरक्षण देती है। राबर्ट बाड्रा पर लगाए गए आरोपों को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार के साथ हरियाणा और राजस्थान की सरकारों को आडे़ हाथ लिया।
कहा कि भाजपा और सांप्रदायिक ताकतों से निबटना है तो महागठबंधन जरूरी है। जब उनसे पूछा गया कि बिहार में सपा ने महागठबंधन से किनारा कर लिया था तो क्या अब यूपी के 2017 के चुनाव में सपा पर यकीन करेंगे? उन्होंने कहा कि पहले यह सवाल सपा नेताओं से पूछा जाना चाहिए।