फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sangharsh in sambhal

बच्चों के विवाद के बाद दो पक्ष भिड़े, चली गोलियां, पथराव

Wed, 20 Apr 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Wed, 20 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
sangharsh in sambhal
संघर्ष
कोतवाली क्षेत्र के नाला मोहल्ले में मंगलवार को शाम पांच बजे बच्चों के खेलने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो गुटों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों से पथराव और फायरिंग की गई। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों में दुबक गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह विवाद शांत कराया।
विज्ञापन


घायलों जिला अस्पताल लाया गया। उधर घायलों के परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीआईजी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


नाला मोहल्ला निवासी मोहम्मद शाद के भांजे खुर्रम व गुलाम नवी के बेटे हसन के बीच में मंगलवार को खेलते समय झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। सूचना मिलने पर चौधरी सराय चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची तथा हसन को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने हसन को छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद दोनों गुटों के लोग थाने पहुंचे। थाने में समझौते की बात शुरू हो गई। दोनों गुट अपने घर आ गए। घर आकर दोनों गुटों के बीच फिर से विवाद हो गया। देखते ही देखते संघर्ष में बदल गया। पत्थरबाजी शुरू हो गई। तमंचे लहराए तथा फायरिंग शुरू हो गई।

जिसमें गोली लगने से हसन व उसका भाई जुनैद और अलतमश घायल हो गए। घायलों के परिवार वालों ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। एसडीएम जेबी सिंह व सीओ अफसर अब्बास मौके पर पहुंचे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया।

डीआईजी ओमकार सिंह व पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। चिकित्सक ने हसन की हालत गंभीर देख मुरादाबाद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मोहल्ला नाला में फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के सामने भी पथराव हुआ और एक के बाद एक कई फायर किए गए।


पथराव व फायरिंग मकानों की छतों से की जा रही थी। पुलिस बमुश्किल मकानों की छतों पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी मकान की छतों से कूदकर भाग गए। काफी कोशिशों के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। इस दौरान पुलिस को लाठियां फटकार कर भीड़ को दौड़ाना भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed