फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rudayan me laudspeeker ko leker pathrow

रुदायन गांव में लाउडस्पीकर को लेकर दो समुदायों में पथराव

Mon, 04 Dec 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 04 Dec 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
rudayan me laudspeeker ko leker pathrow
संभल के रूदायन गांव में पथराव के बाद घर में पड़े पत्थरों को दिखाती महिला। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रुदायन में शनिवार की देर रात ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मिलाद शरीफ में माइक की आवाज को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच विवाद के बाद टकराव हो गया। पथराव हो गया। जिसमें एक वर्ग की महिलाओं व बच्चों समेत आधा दर्जन लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। अफरातफरी के माहौल के बीच पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। एक वर्ग के लोगों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर दूसरे वर्ग सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में तनाव बरकरार है। शनिवार की रात गांव रुदायन में रियाजुद्दीन के घर पर मिलाद शरीफ का कार्यक्रम चल रहा था। माइक की ज्यादा आवाज होने का आरोप लगाकर दूसरे वर्ग के लोगों ने एतराज जताया तो तनाव फैलने लगा। डायल 100 पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस के कहने पर माइक की आवाज कुछ कम कर दी गई। पुलिस लौट आई तो फिर से दोनों वर्ग के लोगों में तनातनी हो गई। विवाद होने पर टकराव हो गया। पत्थर फेंकें जाने लगे। जिससे अफरातफरी मच गई। पथराव होने की सूचना थाना पुलिस को दी तो कुछ ही देर में पुलिस मौके पहुंच गई। पुलिस को देखकर पथराव करने के आरोपी भाग गए। पुलिस ने जानकारी लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहकर हालात संभाले। एक वर्ग के लोगों ने पथराव में महिलाओं व बच्चों सहित आधा दर्जन लोगों के चोटिल होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एक वर्ग के लोग थाने पहुंचे। दूसरे वर्ग के लोगों पर पथराव करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया।


रुदायन में पहले भी हो चुका है विवाद
संभल। गांव रुदायन संवेदनशील है। गांव में लगभग एक साल पहले भी दो वर्गों के बीच विवाद हो चुका है। तब एक घर को धर्मस्थल का रूप देने की कोशिश करने का आरोप लगा था। पुलिस ने गांव पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया था। अब फिर से गांव में दो वर्गों के बीच टकराव हो गया। ऐसे में पुलिस को बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।


पुलिस गांव गई थी तो माइक की आवाज कम करा दी गई थी। पथराव की सूचना पर फिर से पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। एक वर्ग की ओर से तहरीर मिली है। जिसके आधार पर दूसरे वर्ग के सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  की गई है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
नाथीराम पवार, थानाध्यक्ष हयातनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed