{"_id":"9d879aa6c3e32cb2fccc5ccd4ac89929","slug":"road-jam-in-chandausi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने थामी हाईवे पर वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों ने थामी हाईवे पर वाहनों की रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Thu, 01 Oct 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को मुरादाबाद रोड पर चक्का जाम किया। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक चक्का जाम कर अपना विरोध जताया। किसान समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। दो घंटे तक लगे जाम से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव व मुरादाबाद/बरेली मंडल प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। किसानों की बदहाली का जिम्मेदार केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय आह्वान पर चक्का जाम किया गया।
दोपहर 12 बजे से दो बजे तक किसानों का हाईवे पर कब्जा रहा। बदायूं, मुरादाबाद और अलीगढ़ को जाने वाले वाहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा नजर आया। 10 सूत्रीय मांग पत्र प्रधानमंत्री को भेजा गया है।
विज्ञापन
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह यादव मयफोर्स मौजूद रहे। आरआरएफ के जवान भी मौके पर रहे। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, छत्रपाल सिंह यादव, जीतपाल सिंह, मोहर सिंह यादव, अमर सिंह, कोमल सिंह यादव, रामाशंकर मौजूद रहे।