{"_id":"686c337c9b801bdaa308f8712d00d574","slug":"religion-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली और महाशिवरात्रि के मद्देनजर बनाया सुरक्षा प्लान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली और महाशिवरात्रि के मद्देनजर बनाया सुरक्षा प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
होली और महाशिवरात्रि के मद्देनजर जिला प्रशासन ने होमवर्क शुरू कर दिया है। एहतियाती सुरक्षा प्लान बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक असमोली के मालपुर समेत कई स्थानों पर विवाद की नौबत सामने आ सकती है। ऐसे मामलों में संबंधित पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के तहत लोगों को शांति भंग के अंदेशे में पाबंद किया जाएगा।
असमोली थाना पुलिस ने मालपुर के 26 लोगों को इसके तहत पाबंद किया है। इनके खिलाफ थाना पुलिस ने चालानी रिपोर्ट प्रेषित की है। सभी 26 लोगों को संभल में एसडीएम की अदालत में हाजिरी देनी होगी। मुचलके भरकर जमानत दाखिल करनी होगी। अगर जमानत की अवधि में इन लोगों ने शांति को भंग किया तो इनके खिलाफ मुचलके में भरी गई राशि वसूल के किए जाने की कार्रवाई होगी।
थाना पुलिस की चालानी रिपोर्ट के मुताबिक मालपुर में एक पक्ष से मनोज, छोटे, राजपाल, अजयपाल, कृष्ण कुमार, राजकुमार, विक्रम, कामेंद्र, धीर सिंह, प्रेम सिंह के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। दूसरे पक्ष से भूरे खां, अब्दुल समद, खलील, मुशाहिद, तस्लीम, मुकर्रब, मुनवव्वर, नासिर, इस्लाइल, जमील, आले नवी, शमशाद, महमूद, राशिद, मुशर्रफ आदि हैं।