{"_id":"5b4e53e94f1c1b45748b582b","slug":"rajpura-case-in-sambhal-police-search-victims-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजपुरा कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को दिल्ली तक दौड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजपुरा कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को दिल्ली तक दौड़
ब्यूरो /अमर उजाला, संभल/बबराला।
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजपुरा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा जलाने की घटना के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभल पुलिस की टीमों ने पड़ोसी जनपदों के कुछ स्थानों के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में भी ताबड़तोड़ दबिशें दी हैं लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को रात्रि एक महिला को सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया था। महिला के पति की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। खबर छपने के बाद शासन ने इसका संज्ञान लिया। एडीजी प्रेमप्रकाश और आईजी विनोद कुमार संभल पहुंचे। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कराई। इस बीच शासन ने घटना का संज्ञान लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि दो आरोपी घर छोड़कर चले भाग गए हैं। इसमें तीन आरोपियों आराम सिंह, गुल्लू उर्फ जयवीर, चरन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जबकि भौना उर्फ कुवंरपाल और महावीर भागे हुए हैं। इन आरोपियों की लोकेशन सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद आरोपियों के कुछ रिश्तेदारों के घर पुलिस ने अलग-अलग शहरों में दबिश दी है। चौबीस घंटे के भीतर पुलिस दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ अलीगढ़, बुलंदशहर और आसपास के जनपदों में दबिश दे चुकी है। लेकिन देर शाम तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके। दिल्ली के कई स्थानों के अलावा गाजियाबाद व हरियाणा के उन स्थानों पर भी दबिश दी गई जहां आरोपियों के रिश्तेदार मेहनत मजदूरी व दुकान करते हैं।