फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   pyar me hatya

प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को जहर देकर मार डाला

Thu, 21 Apr 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Thu, 21 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
pyar me hatya
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक प्रेमी युवक को प्रेमिका के परिजनों ने अपने घर बुलाया और जहर देकर हत्या कर दी। उसका शव उसके ही घर में फेंक दिया। इसके बाद युवक के परिजनों को धमकाते हुए जबरन उसका अंतिम संस्कार करा दिया। घटना के संबंध किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। न ही कोई रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के अपने ही गांव की युवती से पिछले चार महीने से प्रेम संबंध चल रहा था। ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसकी गांव में चर्चा हुई तो युवती के परिवार वालों ने उसके प्रेमी को काफी समझाया। दोनों के मिलने जुलने पर पाबंदी लगा दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद भी प्रेमी युगल ने आपस में मिलना बंद नहीं किया। युवती के परिजनों ने प्रेमी युवक को सबक सिखाने का मन बना लिया। प्रेमी को किसी बहाने से मंगलवार को युवती के परिजनों ने अपने घर बुला लिया। घर के अंदर ले जाकर प्रेमी युवक को जबरन जहर पिला दिया गया। जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रेमी युवक की लाश को उसके घर पर फेंक दिया और और परिवार वालों को धमकाते हुए उसका अंतिम संस्कार कराया। इस संबंध में किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना का कहना है कि अभी तक पुलिस के पास इस घटना की जानकारी नहीं है। फिर भी पुलिस छानबीन कराएगी। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed