{"_id":"5803dc914f1c1bf62d291234","slug":"pti-k-doston-ne-cheda-to-bike-se-koodi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के दोस्तों ने की छेड़खानी तो बाइक से कूदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के दोस्तों ने की छेड़खानी तो बाइक से कूदी
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 17 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना तहरीर पुलिस को दी गई है।
तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने 12 अक्टूबर को पति से मायके जाने की बात कही। पति ने गांव के ही अपने दो दोस्तों से पत्नी को बाइक से मायके छोड़ने को कहा। विवाहिता पति के दोस्तों के साथ बाइक पर बैठ कर गांव से निकली ही थी कि दोनों ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। विवाहिता ने कई बार विरोध किया। मगर दोनों युवक हरकत से बाज नहीं आए। ऐसे में विवाहिता ने चलती बाइक से कूद गई। इससे विवाहिता घायल हो गई।
आसपास के लोग यह देख मौके पर आ गए। लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। इसके बाद विवाहिता बस से मायके चली गई लेकिन दोनों युवक विवाहिता के गांव पहुंच गए। जैसे ही महिला बस से उतरकर मायके के लिए चली तो फिर दोनों ने विवाहिता को घेर लिया। विवाहिता ने शोर मचाया तो लोग दौडे़ लेकिन वे भाग निकले। जानकारी होने पर उसके पति ने पत्नी के साथ थाने पहुंचकर असमोली थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।