फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   petrol pump sael

19 ड्रम मिलावटी पेट्रो पदार्थ बरामद, पंप सील

Mon, 29 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 29 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
मिलावट के अंदेशे में टांडाकोठी स्थित पेट्रोप पंप को सील कर दिया गया है। अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ तथा पेट्रोल पंप पर बेचे जा रहे पेट्रोल के नमूने भर कर परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। ताकि मिलावट के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन



असमोली क्षेत्र में टांटाकोठी के निकट स्थित किसान सेवा केंद्र फिलिंग स्टेशन है। असमोली पुलिस को शनिवार की रात्रि खबर मिली कि साईं फिलिंग स्टेशन पर एक गाड़ी में अपमिश्रत पेट्रोलियम पदार्थ लाया गया है। पुलिस ने जानकारी की तो उसकी पुष्टि हो गई। पुलिस ने मौके पर आयशर कैंटर में 19 ड्रम में 3800 लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ पकड़ लिया। इसके बाद आपूर्ति विभाग तथा प्रशासन को खबर दी गई। जिला आपूर्ति अधिकारी और उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव रविवार को मौके पर पहुंचे। डीएसओ ने इंडियन आयल के क्षेत्रीय अधिकारी को खबर दी लेकिन वह किसी वजह से नहीं पहुंच पाए। पेट्रोल पंप मालिक को खबर दी लेकिन वह भी नहीं आए। डीएसओ अजयवीर सिंह ने बताया कि मिलावट के अंदेशे में पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। जबकि अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ को आपूर्ति विभाग ने अपने कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन



इसके नमूने परीक्षण के लिए भेजे हैं ताकि यह पता लग सके कि यह कौन पदार्थ है। आयशर कैंटर का चालक पुलिस के हवाले किया गया है। उस पर फर्जी कागजों के आधार पर थिनर के स्थान पर पेट्रोलियम पदार्थ के परिवहन करने का आरोप है। असमोली के थानाप्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के निवासी एंडवा गांव के निवासी आयशर कैंटर के चालक राजेश पुत्र इंद्रपाल के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ से लाया गया था पेट्रोलियम पदार्थ, सील किया
संभल। अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ मेरठ से लाया गया है। इसे लाने वाले कैंटर चालक से जब पूछताछ की गई तो उसने कागज दिखाए। कागजों में पेट्रोलियम पदार्थ को थिनर दर्शाया गया था। ऐसा लगता है थिनर के स्थान पर मिलालट के लिए पेट्रोलियम पदार्थ लाया गया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed