फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election in sambhal

चुनाव सामग्री का किया गया वितरण

Wed, 28 Oct 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Wed, 28 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in sambhal
चौथे और अंतिम चरण के मतदान के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री का वितरण किया गया। चुनाव सामग्री के वितरण के लिए मंडी समिति के टीनशेड में 10 काउंटर लगाए गए। आठ काउंटर कंफर्म और दो रिजर्व के लिए बनाए गए। चुनाव सामग्री वितरण के लिए गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन



जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव 29 अक्तूबर को होना है। मंगलवार को पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरण के बाद प्रशिक्षण दिया गया। डीएम एनकेएस चौहान ने मतदान कर्मियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए चुनाव की बारीकियों को समझाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन



मंच पर डीएम के अलावा प्रेक्षक शैलेंद्र सिंह, सीडीओ शंकरलाल त्रिपाठी मौजूद रहे। बनियाखेड़ा विकास खंड के आरओ लक्ष्मीकांत तिवारी, बीडीओ बनियाखेड़ा डा. विनीत कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत दिनेश सिंह मौजूद रहे। बनियाखेड़ा ब्लाक क्षेत्र में कुल मतदान पार्टी 174, कुल मतदान कर्मी 666, रिजर्व 100  कर्मी रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



174 पोलिंग पार्टी बुधवार को मतदेय केंद्रों के लिए रवाना होंगी। बुधवार को सुबह आठ बजे सभी मतदान कर्मियों को मंडी समिति पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी एनकेएस ने कहा कि आठ बजे की जगह मतदान अधिकारी 10 बजे तक मंडी समिति पहुंच सकते हैं। लेकिन 10 बजे के बाद कोई मोहलत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed