फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election in sambhal

संभल में 124 और असमोली में 128 के नाम वापस

Wed, 02 Dec 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 02 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in sambhal
संभल ब्लाक में मंगलवार को प्रधान पद के 124 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। सबसे अधिक फिरोजपुर न्याय पंचायत में 31 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। चिमियावली गांव में 8 प्रत्याशियों ने नाम वापसी की। ब्लाक परिसर में सुबह से ही मेले जैसा माहौल था। शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच हुई।
विज्ञापन



जिसके लिए प्रत्याशी दिन भर ब्लाक परिसर में रहे। शाम को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांटे गए। देर रात तक चुनाव चिह्न वितरित किए जाने का सिलसिला चला। रात होने पर ब्लाक परिसर में रोशनी के इंतजाम किए गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। ब्लाक के गेट पर पुलिसकर्मी प्रत्याशियों को ही अंदर जाने दे रहे थे।
विज्ञापन



समर्थक बाहर ही डटे रहे। इसके अलावा ब्लाक सभागार के गेट पर पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। अंदर आने जाने वालों की निगरानी रही। पुलिसकर्मियों ने दिन में कई बार ब्लाक के बाहर खड़ी भीड़ को लाठियां फटकारी। वहीं असमोली ब्लाक में भी दिनभर मेले जैसा माहौल रहा। प्रधान पद के 128 नामांकन नाम वापस  हुए। दिन में बरसात होने पर प्रत्याशियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed