{"_id":"57b377684f1c1bda786ebade","slug":"panch-se-lootpaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडहोल्डअप कर गश्ती पुलिस को गिराया, पांच से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडहोल्डअप कर गश्ती पुलिस को गिराया, पांच से लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी दौरान गुजर रही थाने की गश्ती पुलिस को रोड पर रस्सी डालकर गिरा दिया। इसके बाद शस्त्रों के साथ घेर लिया लेकिन उनके पास रायफलें और उन्हें वर्दी में देखकर बदमाश भाग गए। इससे दरोगा और कांस्टेबल जख्मी हो गए। पुलिस ने मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
बहजोई थाने के धतरा शेख गांव निवासी वीरपाल सोमवार की देर शाम अपने भाई भगवंती के साथ गांव से सब्जी खरीद कर बाजार में बेचने के लिए साइकिल से जा रहे थे। धनारी-धतरा शेख गांव के बीच तीन बदमाशों ने रस्सी से रास्ता रोककर दोनों भाइयों को पकड़ लिया। तमंचे की बटों से पिटाई करने के बाद सब्जी और पचास रुपये छीन लिए। इसी समय धतराशेख निवासी महीपाल पुत्र आनंदी अपने साले राजकुमार पुत्र नत्थू निवासी बसंतपुर बाइक से गुजरे तो बदमाशों ने इन्हें भी रोड पर बंधी रस्सी खींच कर रोक लिया। डंडों से पिटाई करते हुए राजकुमार से 1070 रुपये, एक मोबाइल फोन व महीपाल से उसकी बाइक व एक मोबाइल फोन लूट लिया।
लेकिन, बाद में पेट्रोल खत्म होने के कारण शायद बाइक को रास्ते में ही छोड़कर भाग गए। बाइक की बैट्री निकाल ले गए। लूटपाट की खबर सुनकर धतराशेख के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे तो बाइक खड़ी मिली। इसके कुछ ही देर बाद बदमाशों ने धनारी-गौरीपुरा मार्ग पर रस्सी बांध दी। अपने रिस्तेदारों को धनारी रेलवे स्टेशन छोड़कर लौट रहे गौरीपुरा निवासी टिंकू पुत्र कुंवरपाल की बाइक को रस्सी खींचकर गिरा दिया। इसके बाद मारपीट कर तीन हजार रुपये व एक मोबाइल फोन लूट कर हाथ पैर बांध कर सड़क किनारे झाड़ियों में डाल दिया। बदमाश दूसरे शिकार का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
इसी समय वहां से धनारी थाने के एक दरोगा और एक कांस्टेबल बाइक से गौरीपुरा से गश्त करते हुए धनारी को आ रहे थे। बदमाशों ने रस्सी खींचकर उन्हें भी गिरा दिया और चारों ओर से घेर लिया लेकिन उनकी वर्दी और रायफलें देखकर बदमाश भाग निकले। पुलिस कर्मियों को सड़क पर गिरने से चोट भी आई। पुलिस वालों ने ही टिंकू को बंधनमुक्त किया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए रात को कांबिंग भी की। उन्हें बदमाश तो नहीं मिले लेकिन पूछताछ के लिए टिक्का मड़ैया निवासी एक युवक को पकड़ा भी है। लूट का शिकार ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी है लेकिन पुलिस ने किसी भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कार्यप्रभारी थाना इंचार्ज सलीम अख्तर ने बताया कि घटनाओं की कोई तहरीर नहीं मिली है, गश्ती पुलिस को रोकने की कोशिश के मामले जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।