फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mela kotwali prabhari ne darj karayi fir

बार डांसरों के थिरकने के मामले में एफआईआर

Fri, 23 Sep 2016 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 23 Sep 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
mela kotwali prabhari ne darj karayi fir
police

विज्ञापन
मेला गणेश चौथ के उपलक्ष्य में मेला ग्राउंड में 17 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना था। लेकिन देर रात मंच पर विधायक लक्ष्मी गौतम व मेला सुरक्षा प्रभारी की मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंच पर बार डांसरों के डांस करने की बात सामने आई थी। इस पर समाज के कुछ लोगों ने आपत्ति भी दर्ज कराई थी। मामले के सुर्खियों में आने के बाद इसी महफिल में मौजूद रहने वाले मेला कोतवाली प्रभारी राम खिलावन यादव ने मेला कमेटी को पूरे घटनाक्रम पर नोटिस जारी कर उनका पक्ष जानना चाहा। तीन दिन बाद भी मेला कमेटी की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर ने मेला कमेटी के इश्त्याक बेेग व अन्य सदस्य समेत तीन डांसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

-मेला कमेटी के कई जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से भी मिले। उन्हें वीडियो भी दिखाई। सभी मेला कमेटी से सहमत है, फिर भी मेला कमेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना गलत है, इसे तत्काल खारिज किया जाना चाहिए। यह  सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक मेले को बदनाम करने की साजिश है। -मनोज कुमार मीनू, प्रबंधक,  श्रीगणेश मेला कमेटी चंदौसी
विज्ञापन


17 सितंबर को सांस्कृतिक संध्या का मैने शुभारंभ किया था, मैं लगातार मौजूद रही, शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। महिला कलाकारों ने कोई अश्लील डांस नहीं किया था।-लक्ष्मी गौतम, विधायक, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

नृत्य मेला श्रीगणेश चौथ के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का एक हिस्सा है, इसमें किसी तरह की कोई अश्लीलता नहीं हुई। यह कुछ लोगों की मेले को बदनाम करने की साजिश है।-लाल मुहम्मद शास्त्री, पदाधिकारी गणेश मेला कमेटी चंदौसी।

सांस्कृतिक संध्या में तो विधायक लक्ष्मी गौतम व मेला कोतवाली प्रभारी राम खिलावन यादव स्वयं भी मौजूद थे। यदि डांस में कोई अश्लीलता दिखती तो यही लोग कार्यक्रम को बंद करा देते। ऐसे आरोप लगाकर कुछ लोग मेले को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। -डा.रामप्रकाश गुप्ता   पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed