{"_id":"b4233f74594509f34f795a82d8e6af4c","slug":"mandi-tax-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी पड़ेगी मंडी शुल्क की चोरी, दस गुना जुर्माना बढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंगी पड़ेगी मंडी शुल्क की चोरी, दस गुना जुर्माना बढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि उत्पादों पर मंडी शुल्क की चोरी करना अब महंगा पड़ सकता है। क्योंकि मंडी परिषद ने जुर्माने की राशि बीस हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी है।
कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने मंडी शुल्क की चोरी पर लगाम लगाने के लिए जुर्माने में दस गुना बढ़ोत्तरी कर दी है। अब मंडी शुल्क की चोरी करके माल ले जाना आसान नहीं रहा। अब तक जो व्यवस्था थी, जिसमें व्यापारी या कोई अन्य कारोबारी मंडी शुल्क की चोरी करके चाहे जितना भी माल ले जाता था।
पकड़े जाने पर उससे अधिकतम 20 हजार रुपये जुर्माना ही वसूला जाता था। जिसका लाभ व्यापारी उठाते थे, लाखों के माल पर बीस हजार का जुर्माना चुका कर माल ले जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। क्योंकि मंडी परिषद ने जुर्माने की अधिकतम सीमा बीस हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी है।
अब यदि मंडीशुल्क की चोरी पकड़ी जाती है तो दो लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। मंडी सचिव एसपी गंगा ने बताया कि मंडी शुल्क चोरी पकड़े जाने पर देय मंडी शुल्क विकास सेस ढाई प्रतिशत का दस गुना तथा अधिकतम दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।