फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   loot with villagers

देशी ठेके के सेल्समैन समेत दो घरों में डकैती

Thu, 14 Apr 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Thu, 14 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
loot with villagers
लूट की पीड़ित
कुढ़ फतेहगढ़ थाने के रहोली गांव में मंगलवार की रात हथियारबंद ग्यारह डकैतों ने देशी शराब ठेके के सेल्समैन व उसके भाई के घरों में धावा बोल दिया। परिजनों को बंधक बनाकर करीब दो लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। मौत का भय दिखाकर महिलाओं के भी गहने उतरवा लिए।
विज्ञापन


बदमाशों ने जाते समय ग्रामीणों के ललकारने पर फायर भी झोंक दिया, जिससे ग्रामीण बाल-बाल बच गया। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रहोली निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र रामप्रसाद अपने परिवार के साथ घर के बाहर मुख्यद्वार पर सोए हुए थे। हथियारों से मौत का भय दिखाकर दरवाजा खुलवाने की बात कही।
विज्ञापन


विरोध किया तो बदमाश दीवार फांद कर घर के अंदर घुस गए। विनेश पत्नी नेत्रपाल की आहट से आंख खुल गई। परिजनों को तमंचे से मौत का भय दिखाकर कब्जे में ले लिया। बंधक बनाकर लूटपाट की। महिलाओं के गहने भी उतरवा लिए। 3200 रुपये नगद, एक मोबाइल, पीतल के बर्तन समेेत करीब 50 हजार रुपये का सामान समेट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने लक्ष्मण सिंह के घर से सीढ़ी उठाई और चंद्रपाल सिंह की छत पर चढे़, वहां सो रहे बच्चों को बंधक बनाकर नीचे लाए। लक्ष्मण सिंह, उसकी पत्नी मौसमवती, पुत्र वेदपाल (देशी शराब के ठेके का सेल्समैन), बेटी गीता, उसके पति चेतराम, गुड्डो व उसके पति पान सिंह को जगाकर गनप्वाइंट पर ले लिया।

शराब की दुकान के 30 हजार रुपये व 12 हजार रुपये जो घर में रखे थे लूटने के बाद महिलाओं से जेवर उतरवाए। तीन जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी लॉकेट, दो जोड़ी खड़वा आदि करीब एक लाख रुपये से अधिक के जेवर लूट लिए।

दामाद पान सिंह ने साहस दिखाते हुए दो डकैतों को कमरे में बंद करने की कोशिश की लेकिन अन्य डकैतों ने पीछे से उसे पकड़ लिया। बाद में सभी को हाथ पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। पुलिस को तहरीर दी गई है। जिस समय डकैत वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे।


तभी गांव के ही मुकेश यादव ने छत से बदमाशों को ललकारा तो डकैत ने कुछ दूर निकल जाने के बाद फायर झोंका। मुकेश ने भी अपनी लाइसेंसी बंदूक से बदमाशों के फायर का जवाब दिया। गांव में जाग हो गई। ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। करीब रात के डेढ़ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed