{"_id":"57c4922a4f1c1bc6602cb9d9","slug":"lawdspeakar-ki-sankhya-ko-lekar-tanav","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसोड़ा में लाउड स्पीकर की संख्या को लेकर तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंसोड़ा में लाउड स्पीकर की संख्या को लेकर तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला में लगे दो साउंड हटवाए गए। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। रामलीला पुलिस चौकसी में शुरू हुई लेकिन तनाव के चलते अधिकतर लोगों ने रामलीला के आयोजन में भागीदारी से परहेज किया है। तनातनी और टकराव के अंदेशे में प्रशासन सतर्क है। गांव में पुलिस तैनात है।
भैंसोड़ा गांव में 11 अगस्त को धर्म स्थल का गेट बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच सांप्रदायिक तनाव उभरा था। अब सोमवार को रामलीला शुरू होने से पहले एक बार फिर तनाव उभरा है। गांव में रविवार से रामलीला होनी थी लेकिन अनुमति न मिलने की वजह से रामलीला शुरू नहीं हो सकी।
गांव के लोग सोमवार को रामलीला शुरू करने के लिए तैयारी कर रहे थे तभी दूसरे पक्ष ने रामलीला में माइक अधिक लगाने की शिकायत थाना पुलिस से कर दी। इस पर पुलिस पहुंची और माइक हटवा दिए। वहीं देर रात्रि रामलीला भी चालू करा दी गई लेकिन माइक हटने से एक पक्ष आहत है।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर अधिकारियों से शिकायत की गई है। गांव में तनाव भरा माहौल है। जबकि अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि एहतियाती तौर पर पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।
थाना प्रभारी असमोली योगेंद्रकृष्ण यादव ने बताया कि माइक चार लगे थे। दो माइक अधिक होने की शिकायत आई थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर दो माइक हटवा दिए हैं। अब पुलिस की चौकसी के बीच रामलीला चल रही है। इस मसले पर मंगलवार को दोनों पक्षों से अलग अलग बातचीत की जाएगी।