फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lachar system ः do sal bad darj huyi do doston ki hatya ki report

लचर सिस्टम : दो साल बाद दर्ज हुई दो दोस्तोें की हत्या की रिपोर्ट

Sun, 11 Dec 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 11 Dec 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
lachar system ः do sal bad darj huyi do doston ki hatya ki report
court shimla
सिस्टम की लचर हालत यहां तक थी कि दो साल पहले हुई हत्या की रिपोर्ट अब न्यायालय की दखल के बाद दर्ज हुई है। आईजी तक गुहार लगाई गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री के भाई सांसद धर्मेंद्र यादव के संसदीय क्षेत्र गुन्नौर का है।
विज्ञापन


गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के वसीठा गांव निवासी कल्यान सिंह के पुत्र संजय सिंह ने अपनी पुरानी बाइक बेच दी थी, इसलिए उसे दूसरी बाइक खरीदनी थी। 19 अक्तूबर-2014 को वह घर से 55000 रुपये लेकर अपने दोस्त बाबूराम उर्फ पप्पू पुत्र कल्याण सिंह के साथ दूसरी बाइक खरीदने निकला था। आरोप है कि गांव में ही कुछ दूरी पर उसे गांव के वीरेश पुत्र नत्थू व सोमवीर पुत्र गुलफाम सिंह मिले। संजय से पूछा कहा जा रहे हो तो उसने बता दिया कि बाइक खरीदने जा रहा है, इस पर वीरेश व सोमवीर ने कहा कि वह सस्ते में अच्छी बाइक दिला देंगे। वह दोनों भी साथ चल दिए लेकिन शाम को वीरेश व सोमवीर तो गांव लौट आए लेकिन संजय व बाबूराम उर्फ पप्पू नहीं लौटे। 
विज्ञापन


देर रात तलाश शुरू हुई, वीरेश व सोमवीर के घर भी गए लेकिन यह दोनों भी अपने घर से गायब थे। 20 अक्तूबर को एक फोन आया, जिसमें बताया कि संजय व पप्पू की बाइक जुनावई पेट्रोल पंप के पास खड़ी है, जब वहां पहुंचे तो वहां बाइक के साथ-साथ संजय व पप्पू की लाशें भी पड़ी थीं। पास ही एक बिजली का तार भी पड़ा था। परिजनों का दावा था कि मौके के हालात बता रहे थे कि हत्या हुई है। लेकिन पुलिस ने हादसा बताकर रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से दोनों परिवार एसपी से लेकर आईजी तक गुहार लगाते रहे। लेकिन हमारी साथी यूपी पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। इसके बाद कोर्ट का सहारा लिया गया। जहां कई तारीखों के बाद स्पेशल जज (डकैती) बदायूं ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। शनिवार को गुन्नौर कोतवाली में संजय व बाबूराम उर्फ पप्पू की हत्या व लूटपाट की धाराओं में वीरेश      व सोमवीर के खिलाफ रिपोर्ट     दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed