{"_id":"57d70ad74f1c1beb5bd479a3","slug":"juwa-khelte-do-dhare-gye","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भवन है या जुआ-शराब का अड्डा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी भवन है या जुआ-शराब का अड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 13 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
वहीं, चकबंदी कार्यालय के दफ्तर की छत पर जुआ खेल रहे लोग डीएम को देख भाग भाग गए।
सरकारी भवनों में शाम ढलते ही रंगीन महफिलें सजने लगती हैं। इनमें जुए की फड़ लगने के साथ ही शराब पीने वालों का जमावड़ा लगने लगता है। ऐसी ही एक बदरंग तस्वीर सोमवार को डीएम के निरीक्षण के दौरान सामने आई। जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने सोमवार की शाम करीब छह बजे नगर पालिका परिसर का निरीक्षण किया।
इस दौरान पालिका परिसर में गंदगी मिने पर ईओ को फटकार लगाई। पंप हाउस पहुंचे डीएम को दरवाजा बंद मिला। डीएम ने दरवाजे को खोला तो तीन लोग जुआ खेलते दिखे। उनके साथ चल रहे स्टाफ ने जुआ खेल रहे यासीन पुत्र महफूज तथा शहंशाह आलम पुत्र महफूज आलम निवासी चमन सराय को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। यासीन संविदा पर पालिका का पंप का आपरेटर है। जबकि, एक आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद पालिका कार्यालय में स्थित चकबंदी कार्यालय की छत पर पहुंचे डीएम को जुआ होते मिला।
डीएम के पहुंचते ही जुआरी छत से पड़ोस में स्थित राजकीय इंटर कालेज की दीवार पर चढ़े और नीचे की ओर कूदकर भाग गए। छत पर तास के पत्ते और शराब की खाली बोतलें मिलीं। डीएम ने तास के पत्ते दिखाए और शराब की बोतलों को हटवाया। डीएम ने सीओ और कोतवाल को जुए की फड़ों पर छापेमारी कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं दूसरी ओर ईओ ने बताया कि यासीन पंप आरपेरटर है। उसके खिलाफ पालिका भी कार्रवाई करेगी।