फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   jaat andolan

सड़क पर उतरे जाट, लगाया जाम

Mon, 22 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 22 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
jaat andolan
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेतृत्व में जाट समाज के लोग रविवार को दोपहर सड़क पर उतर आए। आरक्षण की मांग को लेकर संभल-हसनपुर मार्ग पर सिंहपुरसानी में सड़क पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए। जमकर नारेबाजी की। करीब ढाई घंटे तक धरना चलता रहा।
विज्ञापन



पूर्वाह्न 11 बजे जाट समाज इकट्ठा हुआ तथा सड़क पर जाम लगा दिया। समिति के जिलाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने कहा कि हरियाणा में सरकार ने जाटों पर अत्याचार कर अंग्रेजी शासन की याद दिला दी है। जाट अपना हक मांग रहे हैं तो हरियाणा सरकार उन पर गोलियां चला रही हैं। वहां की सरकार जाट विरोधी है।
विज्ञापन



चौधरी रूमाल सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, चौधरी राजवीर सिंह, अरविंद सिंह, प्रवेंद्र सिंह, रवि सिंह, प्रदीप सिंह, रमेश सिंह, चंद्रपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, महीपाल सिंह आदि ने अपने विचार रखे। करीब ढाई घंटे तक धरना चलता रहा। एसडीएम जेबी सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाट समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा मारे गए जाटों को एक-एक करोड़ मुआवजा तथा परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए। घायलों को दस लाख रुपये मुआवजा दिलवाया जाए।


गोली चलाने वाले अ धिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जाटों के खिलाफ दर्ज हुए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। जाट समाज को हरियाणा एवं केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण दिया जाए। धरना देने वालों में अजय गिल, अनुज सिंह, सतेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, देवेंद्र सिंह चाहल, प्रमोद कुमार, जयपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुखपाल सिंर आदि रहे।


जाट समाज के लोगों ने दो घंटे तक जाम लगाए रखा। जिससे सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए। लंबी कतारें लग गई। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम नहीं खुलने की स्थिति देखकर वाहनों ने अपना रास्ता बदल दिया। गांवों के संपर्क मार्ग से होते हुए वाहन जाने लगे। बाद में रूट भी डायवर्ट करा दिया गया। तब कहीं जाकर यात्रियों की जान में जान आई।



जाट समाज के लोगों ने सड़क पर बैठकर दो घंटे तक धरना दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए असमोली व नखासा थाना पुलिस को लगाया गया। दो घंटे तक दोनों थानों का पुलिस बल मौके पर ही रहा। पुलिस ने आने जाने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट कर दूसरे रास्तों से भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed