फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   jaan k khatra

दलित किशोरी को जानमाल का खतरा

Sat, 13 Aug 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 13 Aug 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र के गंगुर्रा में दलित किशोरी को पानी पीने से रोकने के मामले में  पीड़ित  पक्ष को जान माल की धमकी दी गई है लेकिन अभी तक प्रशासन ने धमकाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है जबकि पीड़ित परिवार कई बार शिकायत कर चुका है। इस बीच दलित संगठन इस मसले पर गंभीर हो गए हैं। 
विज्ञापन



बहुजन सम्यक संगठन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। उसके प्रति हमदर्दी जाहिर की और इसके बाद पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट अपने संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीता हरित के पास भेजी है। प्रीता हरित ने कहा है कि वह इस मामले को शासन तक उठाएंगी ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके। प्रतिनिधिमंडल में हरि सिंह के नेतृत्व में पहुंचा। इसमें डा. राजेश कुमार, बीएन गौतम, भोला सिंह बौद्ध आदि थे।
विज्ञापन


संभल में इसी संगठन के पदाधिकारी अरविंद सिंह ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। गौरतलब है कि, गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गंगुर्रा गांव में 7 अगस्त को दलित किशोरी का  मंदिर के पुजारी ने अपमान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे पानी नहीं पीने दिया।

दलित किशोरी के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस इसमें चार्जशीट लगाएगी। किशोरी व उसके पिता के बयान दर्ज हो चुके हैं। कुछ जानकारी करनी थी इसलिए उन्हें गुन्नौर बुलाया गया था। जो लोग धमकी दे रहे हैं पुलिस उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।    
प्रमोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, गुन्नौर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed