{"_id":"572a4d2c4f1c1b22175cd68b","slug":"gun-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में पेड़ गिरा,पड़ाेसियों पर फायरिंग और पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंधी में पेड़ गिरा,पड़ाेसियों पर फायरिंग और पथराव
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Thu, 05 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
गाोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमोली थाना क्षेत्र के शाहपुर डसर में मंगलवार की रात आंधी से पेड़ टूटकर एक मकान पर गिर गया। बुधवार को सुबह पेड़ हटाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों पर पथराव के बाद फायरिंग हो गई। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
फायरिंग में पूर्व प्रधान व उनका बेटा घायल हो गया। जबकि पथराव में पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। घटना की तहरीर दोनों तरफ से पुलिस को दे दी गई है।
शाहपुर डसर गांव निवासी शमीम के घर में खड़ा पेड़ आंधी से टूटकर पूर्व प्रधान रियात अली के घर पर गिर गया। सुबह होने पर इसकी शिकायत राहत अली ने शमीम से की। पेड़ हटाने को लेकर दोनों गुटों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। फायरिंग भी हुई। रियात अली व उनका बेटा मोहम्मद अली गोली लगने से घायल हो गए। जबकि पथराव में भूरा, कल्लू, उवैस छोटे व सद्दाम घायल हो गए।
रियात अली व मोहम्मद अली को जिला अस्पताल ले मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष योगेंद्रकृष्ण यादव का कहना है कि एक तरफ से तहरीर मिल गई थी। एनसीआर दर्ज कर ली गई है। दूसरी तरफ से तहरीर मिलने पर एनसीआर दर्ज कर ली जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र में चमन सराय मोहल्ला निवासी आलम शादी समारोह में गए थे। वहां पर भीड़ का फायदा उठाते हुए उनकी जेब काटकर 22 हजार रुपये निकाल लिए। जेब काटते समय एक व्यक्ति ने आरोपी को देखकर शोर मचा दिया। लोगों ने उसे पकड़कर जमकर धुना। उसके पास से 22 हजार रुपये बरामद किए।