फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ganga mela

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में किया पावन स्नान

Thu, 26 Nov 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Thu, 26 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
ganga mela
कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को गंगा स्नान जाने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग राजघाट गंगा स्नान के लिए मेलार्थी ट्रेन, बस व निजी वाहनों से रवाना हुए। गंगा मेला सिसौना डांडा, राजघाट जाकर गंगा में पावन स्नान किया। पूजा अर्चना की। घरो में भी पूजा अर्चना कर दान दिया गया। गंगाघाट मां गंगा के जयकारों से गूंज उठे।
विज्ञापन



बुधवार को गंगा स्नान के लिए राजघाट जाने के लिए लोगों का मंगलवार की रात से ही शुरू हो गया था। मंगलवार की रात काफी संख्या में लोग आगरा कैंट व प्राइवेट बसों से राजघाट गए। इसके अलावा भारी संख्या में देहात क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्राली से गंगास्नान के लिए गए। गंगा स्नान जाने का यह क्रम बुधवार की सुबह तक चला।
विज्ञापन



ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरकर चल रही थी। रोड पर ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लगी हुई थी। राजघाट व सिसौना डांडा पहुंच कर लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई और पूजा अर्चना कर दान दिया। जो लोग गंगा नहीं जा पाए उन्होंने घर पर ही बाल्टियों में गंगा जल मिलाकर स्नान करके पूजाकर दान दिया। घरों में खिचड़ी खाई गई। दोपहर से लोगों का राजघाट से आने का क्रम शुरू हो गया। वापसी में भी ट्रेनों व बसों में खासी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed