फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ganga mela

गुलजार हुआ सिसौना डांडा का गंगा घाट

Mon, 23 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 23 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
ganga mela
जिलाधिकारी ने गंगा मेले की व्यवस्था देखी और संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम रहेंगे। जिला पंचायत संभल द्वारा सिसौना डांडा में प्रथम मिनी कुंभ का शुभारंभ 24 को सांसद धर्मेंद्र यादव करेंगे।
विज्ञापन



इसीलिए उनकी सुरक्षा व स्वागत में अधिकारी व जनप्रतिनिधि किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं करना चाहते। रविवार को जंगल में मंगल जैसा महौल रहा। गंगा किनारे लगी लाइटों से पूरा खादर क्षेत्र जगमग हो गया। कोतवाली मेला परिसर के मुख्य मार्ग पर रहेगी। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए बैरीकेडिंग कर दी गई है।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं के लिए अस्पताल और एंबुलेंस की व्यवस्था भी है। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगानी शुरू कर दी है। पंचायत चुनाव की वजह से मेल में श्रद्धालु कम संख्या में पहुंच रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा का स्नान 25 नवंबर का है। इसलिए श्रद्धालुओं का मेले में पहुंचे का सिलसिला 24 नवंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिसौना मेले में प्रदर्शनी लग चुकी है। जिला पंचायत की ओर से करीब दो दर्जन से अधिक प्रदर्शनियों की व्यवस्था की गई है। इसमें मुख्य रूप से निर्मल भारत अभियान, जिला स्वच्छ मिशन, सर्वोदय महिला उत्थान, डीएसएम शुगर द्वारा किसान गोष्ठी, दुग्ध उत्पाद के अलावा विकास संबंधित प्रदर्शनी लग चुकी हैं।


सिसौना गंगा मेले की तैयारियों जोरों पर हैं। अधिकारी,जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग मेले को लेकर खुश हैं। इसी के चलते गुन्नौर विधायक राम खिलाड़ी सिंंह यादव ने मेले में पहुंच कर तैयारियों की जायजा लिया। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए तेल,चीनी व दूध उचित दर पर वितरण किया जाएगा। जिला पंचायत की ओर से इन दुकानों की व्यवस्था की गई है।



मिनी कुंभ में स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोर पहुंच चुके हैं। उनको उचित दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं गंगा के जलस्तर और गहराई को देखते हुए गंगा में खतरे की झंडी लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed