{"_id":"5ba2a251867a557ffe03f5b9","slug":"gang-raped-victim-sale-in-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के बाद 50 हजार में बेची महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के बाद 50 हजार में बेची महिला
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। गैंगरेप के बाद 50 हजार रुपये में महिला को बेचने का मामला सामने आया है। करीब पौने दो माह पहले महिला को उसकी ससुराल से अगवा कर गैंगरेप किया गया था। महिला के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि करीब पौने दो माह पहले उसकी बेटी व दामाद में कुछ कहासुनी हो गई थी। उसकी बेटी चारा लेने खेत पर गई थी। घर लौटते समय थाना हयातनगर के एक गांव निवासी दो युवकों ने उसकी बेटी जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए और पास ही खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी उसकी बेटी को पड़ोसी थाना क्षेत्र के गांव स्थित अपने घर ले गए और एक कोठरी में बंधक बनाकर रखा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी को जिला बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव निवासी एक युवक को 50 हजार रुपये में बेच दिया। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि पूरे मामले में गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल पिता की तहरीर के आधार पर थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव निबोरा निवासी घलेंद्र व रामवीर समेत जिला बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव समसपुर निवासी जुगलकिशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में से घलेंद्र को गिरफ्तार कर चालान किया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म
संभल/ असमोली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ खेत में तमंचे के बल पर बुधवार को शाम दुष्कर्म किया गया। घटना को उस समय अंजाम दिया गया। जब महिला का पति खेत से घर पर कुछ सामान रखने गया था। महिला खेत पर ंअकेली थी। तभी गांव के दो युवकों ने तमंचे के बल पर महिला को बंधक बना लिया और एक युवक ने घटना को अंजाम दिया। महिला ने घर पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित पति ने घटना की जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन
बुधवार शाम साढे छह बजे करीब महिला खेत पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के दो युवक आए और तमंचे का भय दिखाकर महिला को बाजरे के खेत में ले गए। एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और दोनों युवक मौके से भाग गए।
बदहवास हालत में घर पहुंची महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पति ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। साथ ही मढ़न चौकी पुलिस को भी बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है। दूसरी ओर असमोली के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि महिला जिस युवक पर आरोप लगा रही है। उससे साझेदारी का विवाद चल रहा है। महिला की ओर से तहरीर भी नहीं दी गई है।