फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   firing bitween two group

हातिम सराय में दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग और पथराव

Thu, 07 Apr 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Thu, 07 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
firing bitween two group
पथराव करता युवक
हातिम सराय में अलग अलग वर्गों के दो पक्षों में बुधवार को रात्रि नौ बजे टकराव हो गया। पथराव हुआ। फायरिंग की गई। एक घंटे तक बवाल बना रहा। बवाल करने वालों के हौसले इतने बढ़े हुए थे कि उन्होंने पुलिस के पहुंचने पर भी पत्थरबाजी की। पुलिस को जान बचाना भारी पड़ गया। मेले से खरीदी गई पीपी मिलकर बजा रहे बच्चों को टोकने पर यह बवाल हुआ। मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंची लेकिन पथराव करने वाले भाग गए।
विज्ञापन


नेजा मेला देखने के बाद छह सात किशोर एक साथ पीपी बजाते हुए निकले। इन बच्चों ने शोर मचाया तो एक व्यक्ति ने एक बच्चे को पीट दिया। बच्चे ने अपने परिजनों को बताया। परिजन साथ में आए। पहले कहासुनी हुई फिर पत्थर फेंके गए। दूसरा पक्ष भी एकत्र हो गया। इस दौरान दो फायर भी हुए। दोनों ओर से पथराव हुआ। कुछ देर में दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस के संग एक पक्ष के लोग एकत्र हो गए और दूसरे पक्ष पर आक्षेप करने लगे। मामला और बिगड़ा। पुलिस के सामने ही पथराव हुआ। जान बचाना भारी पड़ गया। आधा घंटे तक बवाल का माहौल बना रहा। पुलिस वालों को भी जान बचाना भारी पड़ गया। रायसत्ती के चौकी इंचार्ज आदित्य को छोड़कर उसके सहयोगी सिपाही भी मौके से भाग गए। लेकिन चौकी इंचार्ज ने साहस दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव करने वालों को खदेड़ा। साथ में अपना बचाव भी किया। घटना की जानकारी मिलने उप जिलाधिकारी जेबी सिंह और अफसर अब्बास जैदी, तहसीलदार अरविंद तिवारी मौके पर पहुंचे। संभल के साथ हयातनगर, नखासा थाने की पुलिस भी पहुंची। तीन थानों की पुलिस ने जब मोर्चा संभाला तब कहीं जाकर बवाल काबू हुआ। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एक कैमरामैन समेत कई लोगों को चोट आई है। लेकिन किसी का मेडिकल नहीं हुआ। न ही किसी ने कोई एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed