{"_id":"c67f39286d33cda4cdfc80dca6e25680","slug":"electric-supply-droped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर ठप रही जिलेभर की बिजली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनभर ठप रही जिलेभर की बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में दो दिनों से जबरदस्त बिजली कटौती की जा रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर तो दिनभर बिजली गुल रही। जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। जिलेभर के उद्योग धंधे भी प्रभावित हुए।
दिन में कई घंटे की कटौती के बाद रात्रिकालीन भी करीब साढ़े नौ या दस बजे से रात्रि एक बजे तक इमरजेंसी कटौती की जा रही है। सुबह तड़के भी बिजली काट दी जाती है। लेकिन शुक्रवार को मुरादाबाद-सिरसी 220 बिजलीघर की मुख्य लाइन की मरम्मत की गई, जिसके कारण दिनभर यह लाइन संचालित नहीं हो सकी।
सिरसी बिजलीघर को नरौरा व मुरादाबाद दो लाइनों से बिजली मिलती है, लेकिन एक लाइन पर मरम्मत होने के कारण दूसरी लाइन से आने वाली बिजली का भी उपयोग नहीं किया गया। जिससे सिरसी, संभल, चंदौसी, बहजोई आदि अधिकांश जिले में पूरे दिन बिजली नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
शाम को जैसे ही मुरादाबाद-सिरसी लाइन को सामान्य किया गया तो नरौरा विद्युत लाइन में गड़बड़ी आ गई। बिजली एक बार फिर ठप हो गई। बताते हैंकि करीब ढाई बजे कुछ देर के लिए चंदौसी को बिजली दी गई लेकिन दस मिनट बाद ही बिजली गुल हो गई। देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। अघोषित बिजली कटौती से उद्योग धंधे भी चौपट रहे।