{"_id":"575b131d4f1c1bc1459c689b","slug":"dispute-in-chandausi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली टीम पर प्रधान पति ने तानी रायफल, गिरफ्तारी के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वसूली टीम पर प्रधान पति ने तानी रायफल, गिरफ्तारी के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
9 एमएम पिस्टल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार के नेतृत्व में बकाया वसूली के लिए गई टीम पर प्रधान पति ने रायफल तान दी। वसूली टीम ने अपने कदम पीछे खींच लिए। तहसीलदार ने पूरी घटना की जानकारी डीएम को दी। डीएम ने बहजोई थानाध्यक्ष को प्रधान व प्रधान पति की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। साथ खंड विकास अधिकारी पंवासा को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। लाइसेंस रद्द करने की भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर में जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान के निर्देश पर तहसीलदार नवनीत गोयल के नेतृत्व में वसूली टीम ग्राम प्रधान सर्वेश के घर पहुंची। आरोप है कि सर्वेश के पति जगपाल ने वसूली टीम पर रायफल तान दी। तहसीलदार नवनीत गोयल ने बताया कि आरोपी ग्राम प्रधान सर्वेश और प्रधान पति जगपाल पर स्टेट बैंक पवांसा और कैनरा बैंक चंदौसी का 14.50 लाख रुपये बकाया है।
2013 में आरसी भी जारी की गई थी। बकाया की वसूली में लापरवाही के चलते अमीन जितेंद्र शर्मा को भी निलंबित करने के आदेश डीएम ने दिए हैं। प्रधान पति जगपाल के रायफल तानने की सूचना डीएम को दी गई। डीएम ने एसओ बहजोई को गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। रायफल का लाइसेंस रद्द करने और खंड विकास अधिकारी पवांसा को आवश्यक कार्रवाई के आदेश भी दिए गएल् हल्ैं।
विज्ञापन
पचाक निवासी राहुल पुत्र मंगलसेन पर सिंडीकेट बैंक का 72 हजार रुपये बकाया था। वसूली टीम ने राहुल का टेंपो जब्त किया है। दूधापुर निवासी भीकम सिंह पुत्र तोताराम पर प्रथमा बैंक डरौली का 220000 रुपये बकाया था। भीकम सिंह को तहसील स्थित हवालात में बंद कर दिया गया है। महावीर पुत्र भगवती पर सिंडीकेट चंदौसी का 242000 रुपये बकाया था। वसूली टीम की सख्ती के बाद महावीर ने पूरी रकम जमा कर दी है।
नवनीत गोयल, तहसीलदार, चंदौसी ने कहा डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को अभियान चलाकर वसूली की गई है। अभियान जारी है। बकायेदारों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। अभियान चलाकर वसूली की जाएगी। बकायेदारों के खिलाफ गिरफ्तारी, लाइसेंस रद्द करने समेत अन्य कड़ी कार्रवाई की जाएगी।