फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dharna-pradarshan

संभल में सुन्नी उलेमा के अपमान पर गुस्सा

Wed, 24 Feb 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 24 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
dharna-pradarshan
सुन्नी उलेमा पीर सय्यद तालिब हुसैन के अपमान पर आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने करीब आधा घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलाया। ऑल इंडिया उलमा मशाइख बोर्ड के बैनर तले एक बड़ा जुलूस निकाला गया। एसडीएम व सीओ को ज्ञापन सौंप कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन



मदरसा अजमल उलूम मोहल्ला ठेर में उलेमा एकत्र हुए। इसके बाद कारी अलाउद्दीन के नेतृत्व में मौन जुलूस शुरू हुआ। जुलूस प्रमुख मार्गों से होता हुआ एसडीएम कार्यालय पर पहुंचा। जुलूस में शामिल उलेमाओं ने कहा कि हसनपुर रोड स्थित इमादुल मुल्क पर बच्चों को पढ़ाते वक्त उलेमा पीर सय्यद तालिब का अपमान किया गया।
विज्ञापन



इस मामले में सपा के जिला उपाध्यक्ष कैसर नवाज तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। आरोप था कि वहाबी मसलक के लोगों ने मारपीट की है। प्रशासन इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। चुनिंदा उलेमाओं ने तकरीर की।
विज्ञापन
विज्ञापन



मशाइख बोर्ड की ओर से जिला सचिव शकील अहमद ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कार्यक्रम में शहर मुफ्ती कारी अलाउद्दीन, मशाइख बोर्ड के जिला सदर वसी अशरफ, मौलाना मुफ्ती सिरसी आलम रजा खां नूरी, मौलाना तंजीम अशरफ, कारी गुलजार, मौलाना अशरफ, शहजाद आलम, कारी मुशाहिददुल इस्लाम, कारी कमाल, मौलाना जियाउल मुस्तफा, मौलाना नूर आलम, कारी अनीस अहमद, मुफ्ती अशफाक, मौलाना अब्दुल कयूम, मौलाना तौहीद की भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed