फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DHANG DHI, DABKR MAHILA KI MAUT

ढांग ढही, दबकर महिला की मौत, तीन घायल

Tue, 18 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 18 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने आनन-फानन घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा सोमवार की शाम साढ़े चार बजे करीब का है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राजा का मझौला में कुछ युवतियां व महिलाएं घर की लिपाई के लिए तालाब पर मिट्टी खोद रही थीं।

शाम साढ़े चार बजे करीब अचानक मिट्टी खोदते समय ढांग गिर गई और उसके नीचे गांव की करीब 55 वर्षीय महिला ओमवती पत्नी रामदास, करीब 32 वर्षीय महिला कन्यावती पत्नी नेमपाल, 22 वर्षीय युवती सुनीता पुत्री भूरे व 18 वर्षीय युवती सुमन पुत्री प्रेम दब गईं। महिलाओं की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर महिलाओं को निकाला गया। तब तक ओमवती दम तोड़ चुकी थी। 



जबकि कन्यावती व सुनीता को 108 नंबर एंबुलेंस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुनीता को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इस बीच मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। मृतक महिला के शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक महिला ओमवती के पुत्र नेमपाल ने बताया कि मां घर की लिपाई के लिए तालाब से मिट्टी लेने गई थी, कि यह हादसा हो गया। वह गांव में था। जानकारी मिली तो मौके पर देखा, तब तक मां दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed