{"_id":"b7e9ce5bd2ed11320168108bbfb8ae50","slug":"child-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगा हरा-भरा ‘आंगन’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगा हरा-भरा ‘आंगन’
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का वातावरण हराभरा बनाने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी संभल ने एक ‘पहल’ की है, जिसका नाम है ‘हरियाली’और इसका नारा है ‘जहां हरियाली-वहां खुशहाली’। जिसका उद्देश्य अभिभावकों व बच्चों का ध्यानाकर्षण करने के साथ साथ पर्यावरण को शुद्ध बनाना भी है।
इसमें विद्यालय परिसर को हरा भरा करने के पौधारोपण, खेलकूद, स्वच्छता से संबंधित गतिविधियां कराई जाएगी। जिसमें अभिभावकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। इस ‘पहल’ को जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान ने पूरे जिले में लागू करने के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके लिए एक 18 सदस्यीय टीम का गठन भी कर दिया गया है।
भले ही यह ‘पहल’ बेसिक शिक्षा परिषद की न हो लेकिन बीएसए प्रेमचंद यादव ने इसे संभल जिले में लागू करने की योजना तैयार की। ग्रामीणों के बीच इस ‘पहल’ को दो दिन पूर्व आटा गांव में रखा गया। ग्रामीणों का सहयोग भी मिला और सराहना भी।
विज्ञापन
कांवेट स्कूल हमेशा ही स्कूलों का बेहतर माहौल, सुविधाएं दिखाकर ही अभिभावकों व बच्चों को आकर्षित कर लेते हैं। जिससे सीख लेते हुए अब जिला स्तर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव ने प्रोजेक्ट तैयार किया है कि जिले के सभी परिषदीय स्कूल परिसरों को सुंदर और हराभरा बनाया जाए। पढ़ाई का भी बेहतर माहौल विकसित हो।
अभिभावकों, ग्रामीणों की सहभागिता से खेलकूद समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हों। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संज्ञानात्मक, भावनात्मक व कौशलानात्मक पक्षों का सतत एवं व्यापक मूल्यांकन किया जाए। प्रोजेक्ट को जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान के सामने रखा गया तो उन्होंने सराहना करते हुए इसे जिलेभर में लागू कराने के निर्देश दे दिए।