{"_id":"57af6fac4f1c1bf619ee48d7","slug":"chhatrawon-se-chhedkhani","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमोली क्षेत्र में दो छात्राओं से छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असमोली क्षेत्र में दो छात्राओं से छेड़खानी
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी में शुक्रवार को दो छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना के दूसरे दिन ही अमसोली क्षेत्र में दो और छात्राओं के साथ छेड़खानी की गई। एक छात्रा को खेत में खींचा गया। उसके साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की गई। छात्रा के शोर मचने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने असमोली पुलिस को पूरी जानकारी दी है। थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
इस संबंध में एएसपी का कहना है कि छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन जो घटनाएं पुलिस तक आती हैं उनमें तत्काल कार्रवाई हो रही है। आरोपी जेल भेजे गए हैं। अब महिला पुलिस को लगाकर चेकिंग काराई जाएगी। असमोली में शनिवार को हुई दो घटनाओं में एक की रिपोर्ट दर्ज हुई है। दूसरी घटना में कोई तहरीर नहीं आई है। थाना प्रभारी ने खुद पीड़ित परिवार से संपर्क किया है। इसमें पता लगा है कि छात्रा से छेड़खानी किए जाने के अंदेशे में छात्रा के भाई ने एक युवक को पीटा था। उसकी प्रतिक्रिया में युवक ने छात्रा के भाई को पीटा है। दोनों पक्षों में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। ।
असमोली क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ शनिवार को दोपहर करीब दो बजे एक गांव के पास छेड़खानी की गई। छात्रा ने अपने घर पर आकर जानकारी दी तो छात्रा के सगे भाई छेड़खानी करने वाले युवक की धुनाई लगा दी। इसके बाद युवक ने अपने सहयोगियों को बुला लिया और उसके बाद छात्रा के भाई को पीटा। इसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र इंटर कालेज की एक छात्रा को खेत में खींचा गया। दुष्कर्म का प्रयास किया गया लेकिन छात्रा ने शोर मचा दिया जिससे छात्रा को खेत पर खींच रहे युवक को उल्टे पैर भागना पड़ा। इस मामले में थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। छात्र गांव सेे भाग गया है। घटना से गांव में रोष है।