फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   charan singh jayanti

किसानों-मजदूरों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह

Sun, 27 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 27 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
charan singh jayanti
सर्व समाज ने रविवार को चौधरी चरण सिंह जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह और युवा किसान नेता मुख्य अतिथि गौरव टिकैत का फूलमाला के साथ स्वागत किया गया। गौरव टिकैत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसी किसानों और मजदूरों के मसीहा थे।
विज्ञापन



जयंती समारोह विक्रम पैलेस में संपन्न हुआ। गौरव टिकैत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को अधिकारों के लिए लड़ना सिखाया। हम उनके बताए रास्ते पर चलकर किसानों का हित कर सकते हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह एक गरीब परिवार में जन्मे थे।
विज्ञापन



उन्होंने किसानों एवं आम जनता के लिए जो संघर्ष किया। वह भारत के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कभी भी अपने आपको प्रधानमंत्री नहीं समझा था। सरकारी कार्यालयों में पहुंच जाते थे तथा आम आदमी की समस्याओं को जानने का प्रयास करते थे। पूर्व एमएलसी पप्पू चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब बहुत बड़े अर्थशास्त्री भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कई पुस्तकें अर्थशास्त्र के ऊपर लिखकर यह साबित कर दिया है कि वह मात्र किसानों के बारे में ही नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के बारे में भी चिंता करते हैं। राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नलिन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह, भाकियू मंडलाध्यक्ष चौधरी आनंद सिंह, चौधरी वीरेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, उमेश शर्मा, सुभाष शर्मा, चौधरी भूरे सिंह, हंसराज सिंह, देवेंद्र सिंह, रमेश सिंह, चौधरी चरण सिंह को याद किया। अध्यक्षता चौधरी धूम सिंह व संचालन अरविंद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed