{"_id":"582b68764f1c1b61368ff507","slug":"cash-leker-pahuchi-van-main-gaurd-ki-banduk-se-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथमा बैंक के लिए कैश लेकर पहुंची वैन में गार्ड की बंदूक से हुआ फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रथमा बैंक के लिए कैश लेकर पहुंची वैन में गार्ड की बंदूक से हुआ फायर
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 18 Nov 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक के द्वार कैश लेने के लिए पहुंची वैन में फायर होते ही कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जो गार्ड कैश वैन में तैनात था उसके कंधे में कुछ छर्रे लगे थे लेकिन इस मामले को बैंककर्मियों और कैश वैन के संचालक ने दबा दिया।
न तो पुलिस को सूचना दी गई और न ही बैंक अधिकारियों को सूचित किया गया। अलबत्ता बैंक के गार्ड का एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार हुआ है।
घटनाक्रम के मुताबिक प्रथमा बैंक के लिए कैश लाने ले जाने का काम कर रही एक वैन मंगलवार को खिरनी शाखा में कैश लेने गई थी। वहां पर कैश लेने के लिए जैसे ही वैन का द्वार खोला जाना था उसी वक्त अचानक बंदूक का ट्रिगर किसी तरह से दब गया।
फायर हुआ और फायर की आवाज से आसपास के लोग दौड़ पड़े। मौके पर दो पुलिसकर्मी भी तैनात थे। वे भी पहुंचे। देखा तो गार्ड के कंधे को कुछ छर्रे छूते हुए कुछ छर्रे गुजरे थे जिससे वह मामली तौर पर घायल हुआ था। आनन-फानन में उस गार्ड को संभल के निजी अस्पताल भेजा गया है लेकिन बैंक अधिकारी और कैश वैन में तैनात कैश अफसर ने यह कहकर घटना की जानकारी देने से इनकार किया कि कोई खास बात नहीं थी।