फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   candle march

छात्र-छात्राओं संग शिक्षकों ने निकाला कैंडल मार्च

Sat, 20 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sat, 20 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
candle march
सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, नगरवासियों समेत विभिन्न छात्र संगठनों ने शुक्रवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर हादसे की शिकार हुईं दोनों छात्राओं को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन



फव्वारा चौक से कैंडल मार्च के साथ मौन जुलूस शुरू हुआ। स्टेशन रोड होते हुए कैंडल मार्च के साथ मौन जुलूस भगत सिंह पार्क पर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल व्यक्तियों ने मोमबत्ती भगत सिंह पार्क पर लगाकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन



सपा छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष आशू खान की अगुवाई में मारूफ अंसारी, यश, आसिफ, अनस, आर्यन, सोनू, विक्की, अतुल यादव, अगम, अनस, जुबैर, मोनू, अरबाज, आदिल, आमिर शालू आदि रहे। साथ ही विद्यालय के नीरज सक्सेना, प्रतीक वार्ष्णेय, राहुल शर्मा, दीपक वार्ष्णेय, दिनेश आर्य, भानू प्रताप सिंह, अंकुल राघव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। नगरवासियों ने भी कैंडल मार्च निकाल कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। युवा अधिवक्ता मंच ने भी हादसे की शिकार हुई दोनों छात्राओं की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। नितिन राघव, सुभाष यादव, विशाल भारद्वाज, मनोज गोयल, नदीम अहमद, सगीर सैफी मौजूद रहे।



सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल की छात्राओं की हादसे में मौत के बाद अभिभावकों ने जिलाधिकारी एनकेएस चौहान को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन की प्रति एसडीएम अमित कुमार, सीओ अभिषेक यादव समेत शिक्षा निदेशालय को भेजी गई है। अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर छह सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।



विद्यालय में पहुंचकर प्रधानाचार्य समेत विद्यालय प्रशासन से भी वार्ता की है। नितिन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अनुराग मित्तल, आरके अग्रवाल, अनुज गुप्ता, सौम्य अग्रवाल, अमित ऐरन, अमित अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, आदित्य वार्ष्णेय, प्रशांत गुप्ता, आकश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed