{"_id":"5717d3734f1c1bb8628b4c0a","slug":"bawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल के अंदेशे में कई जिलों की पुलिस ने डाला डेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बवाल के अंदेशे में कई जिलों की पुलिस ने डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था में सुधार की तैयारी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाला मोहल्ले में मंगलवार की शाम को जमकर हुए बवाल के दौरान फायरिंग में तीन के गोली लगी थी, जिसमें एक युवक की हालत गंभीर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल ने सतर्कता बढ़ा दी है। मंडल के कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी तैनात कर दी गई है। खुद पुलिस अधीक्षक ने संभल के चौधरी सराय में डेरा डाल दिया है। खुफिया तंत्र निगरानी बनाए हुए है।
नाला मोहल्ले में शाम दो पक्षों के बीच टकराव, पथराव और फायरिंग में 20 वर्षीय हसन गंभीर रूप से घायल हो गया था। हसन को संभल से मुरादाबाद और इसके बाद मेरठ रेफर किया गया। मेरठ के आनंद अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इस बीच नाला मोहल्ला में तनाव है। तनाव के हालात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना सुबह 10 बजे ही संभल पहुंच गए।
इसके बाद चौधरी सराय पुलिस चौकी में उन्होंने डेरा डाल दिया। संभल और चंदौसी के सीओ से हालात की जानकारी ली। इसके बाद नाला मोहल्ले में पांच स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कराई। पुलिस के साथ पीएसी को साथ लिए वह खुद कई घंटे तक संभल में डेरा डाले रहे। क्योंकि जरा सी बात किसी बड़े टकराव की वजह बन सकती है। स्थानीय अभिसूचना इकाई ने भी इसे लेकर अपनी सतर्कता बढ़ाई हुई है।
विज्ञापन
जिले के अधिकतर थानों की पुलिस को संभल बुला लिया गया है। ताकि किसी भी हालत से निबटा जा सके। इसके साथ ही मंडल के अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर जिले की पुलिस भी आई है। चंदौसी के सीओ अभिषेक यादव को नाला मोहल्ले में ही तैनात किया गया है। त्वरित कार्यबल और 25 दरोगा तथा 50 से अधिक सिपाही लगे हैं। इसके साथ ही चार कंपनी पीएसी मौके पर तैनात है।
नाला मोहल्ले के अल्तमस और हसन और बेगम सराय का खुर्रम समेत कई युवक नलकूप पर नहाने गए थे। वहां पर मोहम्मद साद के भांजे खुर्रम से हसन का विवाद हो गया। इसके बाद साद ने पुलिस चौकी को खबर दी। पुलिस ने हसन को पकड़ लिया। हसन के परिवार वालों ने कहा कि हम आपस में समझौता कर लेंगे। हसन को छोड़ दिया जाए। इस पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में भी दोनों पक्षों को यह कह कर वापस किया गया कि आपस में बातचीत से मामले को निबटा लें। जब दोनों पक्ष नाला मोहल्ले आए तो गाली-गलौज हो गई। पहले हाथापाई और फिर पथराव और फायरिंग।