फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bail ke utpaat men kai ghayal

पुराना बाजार रामलीला मेले में बैल का उत्पात, कई घायल

Wed, 12 Oct 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 12 Oct 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
  आनन-फानन परिजन            घायलों को उपचार के लिए अपने साथ ले गए। इस बीच करीब 20 मिनट तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। परिजनों ने इस पूरी अव्यवस्था पर मेला कमेटी व पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन



मंगलवार को पुराना बाजार रामलीला मेला रोज की तरह चरम पर था। रात नौ बजे करीब मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बैल बेकाबू हो गया और मेले की ओर भाग पड़ा। बैल को दौड़ता देख मेले में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सबसे अधिक मुसीबत महिलाओं व बच्चों को रही।
विज्ञापन


भीड़ अधिक होने के कारण इन्हें भागने को जगह नहीं मिल पा रही थी। करीब 20 मिनट तक बेकाबू हुए बैल का उपद्रव रहा। इसके बाद मेले के दो-तीन चक्कर काटकर बेकाबू बैल मेले से निकल गया। इस बीच हसनपुर निवासी साजो और गांव किरारी निवासी कालीचरण की पत्नी तारावती समेत कई लोग घायल हो गए। घायल महिला गांव हसनपुर निवासी साजो के परिजनों का कहना था कि इतना बड़ा मेला है, कम से कम मेला कमेटी को सुरक्षा व्यवस्था के कुछ तो इंतजाम करने चाहिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed