{"_id":"5761a98e4f1c1bb26511d469","slug":"animal-theif-were-captured-by-villegers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाबाश ! तारनपुर वालों पशु चोरों को पकड़वाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाबाश ! तारनपुर वालों पशु चोरों को पकड़वाया
ब्यूूराे/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हयातनगर थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव के लोगों ने मंगलवार को रात पशु चोरी के तीन आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं, दो आरोपी भाग गए। ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों की जमकर पिटाई की। चोरी किए दो पशु और एक बाइक बरामद की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पशु चोरी के तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पशु चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तारनपुर गांव निवासी चरन सिंह मंगलवार को रात परिवार के साथ घेर में सो रहे थे। रात्रि करीब 11.30 बजे चोर उनके दो पशु चोरी करके ले गए। थोड़ी ही देर में चरन सिंह की आंख खुल गई। उन्होंने पशु गायब देख शोर मचा दिया। शोर होने पर अन्य ग्रामीण जाग गए। पशु चोरों की तलाश शुरू कर दी गई। पशुओं के खुर के निशान पर ग्रामीण विशनपुर के जंगलों में पहुंच गए। वहां पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पशु चोरी के तीन आरोपियों को पकड़ लिया और जमकर पीटा।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि चरन सिंह की तरफ से पशु चोरी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अतरासी
गांव निवासी नेमपाल, सतपाल, मंतेश, चंदनकटी निवासी सुभाष व अवधेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।