{"_id":"5807c54a4f1c1b672c7049ec","slug":"agwa-karne-ka-aarop-lagaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लड़की और दो युवक मुझे अगवा कर ले जा रहे हैं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लड़की और दो युवक मुझे अगवा कर ले जा रहे हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से लौट रहे भाई को स्टेशन से लेेने गए युवक का दिन दहाड़े कार सवारों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने सूचना पर चेकिंग भी की लेकिन युवक नहीं मिला है। पुलिस को घटना का संदिग्ध बता रही है। फिलहाल जांच की जा रही है।
रजपुरा थाना क्षेत्र गांव पाठकपुर छोटा निवासी 20 वर्षीय श्रीकृष्ण पुत्र भूरे सिंह सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली से आ रहे बड़े भाई जयपाल को रिसीव करने के लिए भकरौली के रेलवे स्टेशन गया था। जहां उसने जयपाल को रिसीव कर लिया। इसी बीच जयपाल शेव कराने बैठ गया तो श्रीकृष्ण गांव के ही युवक मुनेंद्र के साथ बाइक पर बबराला की ओर चला गया, लेकिन रास्ते में मुनेंद्र उतर गया।
बबराला के मुख्य चौराहे इंद्रा चौक पर पहले से बैठे बदमाशों ने श्रीकृष्ण को पकड़ लिया और स्विफ्ट कार में डालकर ले गए। इसी समय श्रीकृष्ण ने ही अपने चचेरे भाई वेदप्रकाश को फोन कर इतना बताया कि उसे एक लड़की व दो युवक कार में डालकर ले जा रहे है, इतना कहकर फोन कट गया।
विज्ञापन
परिजनों ने इसकी सूचना बबराला पुलिस चौकी को दी । चौकी प्रभारी जयदेव सिंह यादव ने पुलिस बल के साथ चेकिंग शुरू की। अपहृत श्रीकृष्ण के फोन को सर्विलांस लगाया तो उसकी अंतिम कॉल नरौरा में की गई। अपहृत युवक के पिता यह भी कह रहे है कि उसके पास एक लड़की का फोन आया था जिससे मिलने की बात कह रहा था। पुलिस का कहना है कि जब उसने अपहरण की सूचना तो उसका फोन नरौरा में था, उसके बाद उसकी अपने भाई से पांच बार बात हुई।