{"_id":"5c856639bdec22146112501a","slug":"91552246329-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज का तालाब पाटने का आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम समाज का तालाब पाटने का आरोप, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्राम समाज की जमीन पर बने सार्वजनिक तालाब को पाटकर उस पर अवैध कब्जा करने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की रात तालाब को जेसीबी और डंपर की मदद से मिट्टी डालकर पाटा गया।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब को पाटने की जानकारी हल्का लेखपाल को है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पवांसा ब्लाक क्षेत्र के गांव शेरपुर में करीब तीन बीघा में एक तालाब है। आरोप है कि तालाब पर निकट के गांव में रहने वाले कुछ भूमाफिया रातों-रात मिट्टी डालकर उस पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान और लेखपाल से की गई तो सुनवाई नहीं हुई।
शुक्रवार की रात्रि फिर से तालाब को मिट्टी डालकर पाटने का कार्य किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की कुछ नालियों का पानी भी रुकना शुरू हो गया। भविष्य में यह समस्या बड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान का कहना है कि अफसरों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तालाब को पटवाने का काम रहे पड़ोसी ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर के ग्राम प्रधान का कहना है कि यह अवैध कब्जे का मामला नहीं है। हमारी जमीन है। इसके अभिलेेख हमारे पास हैं।