{"_id":"5c2a6df0bdec2256ed2b8d4d","slug":"91546284528-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती के घर हुई डकैती का एसओजी और स्थानीय पुलिस ने किया पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आढ़ती के घर हुई डकैती का एसओजी और स्थानीय पुलिस ने किया पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। आढ़ती के घर हुई डकैती का 18 दिन बाद एसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। इसमें पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान किया है। जबकि तीन बदमाश फरार हैं। पकड़े गए बदमाशों से डकैती के दौरान लूटे गए ढाई लाख रुपये की नकदी व करीब छह लाख रुपये के जेवर समेत चार तमंचे, दस कारतूस, एक छुरा, एक लोहे की सब्बल और एक सेंट्रो कार बरामद की है।
सोमवार को प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि 30 दिसंबर 2018 को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को सेंट्रों कार समेत गिरफ्तार किया। जबकि तीन लोग मौके से फरार हो गए। पकड़े गए लोगों को पुलिस थाने ले आई। इसके बाद पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने अपने नाम सोनू व चंद्रसैन निवासी गांव मैथरा धर्मपुर थाना बहजोई, सत्यराम उर्फ विधायक निवासी गांव कैल की मढ़ैय्या कोतवाली गुन्नौर, यासीन निवासी गांव महमूदपुर माफी थाना मैनाठेर जिला मुुरादाबाद और आमिर उर्फ आकाश निवासी गांव पाठकपुर थाना बहजोई बताए।
जबकि लेखराज निवासी कैल की मढ़ैय्यां थाना गुन्नौर, शाहिद अली निवासी मोहल्ला काजी, बदायूं व चांद बाबू निवासी गांव पाठकपुर थाना बहजोई फरार हैं। वह डकैती की साजिश कर रहे थे। सख्ती की तो पकड़े गए लोगों की ओर से जानकारी सामने आई कि 18 दिन पहले बहजोई के ऊपरकोट काली मंदिर के सामने आढ़ती प्रेमपाल के घर हुई डकैती में सभी लोग शामिल थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर आढ़ती के घर हुई लूट में ढाई लाख रुपये समेत छह लाख रुपये की कीमत के सोने व चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल अमित कुमार समेत उप निरीक्षक कुलदीप सिंह व राकेश कुमार, हेड कांस्टेबिल हरिओम सिंह व कांस्टेबिल विनीत कुमार, सौरभ कुमार, संजीव कुमार व गनवीर सिंह तथा एसओजी प्रभारी रणवीर सिंह व सर्विलांस प्रभारी रवींद्र सिंह, कांस्टेबिल मनोज कुमार, गजेंद्र सिंह, नवनीत सिंह, अंकित कुमार, विकास, जरीनुद्दीन, खड्ग सिंह, हरिओम व प्रवेश आदि शामिल रहे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।
ऐसे दिया डकैती की घटना को अंजाम
बहजोई। एसपी ने बताया कि डकैती की घटना में शामिल सोनू और शाहिद की मुलाकात बीते समय जेल में हुई थी। जेल से छूटने के कुछ दिन पहले दोनों मिले और अपने साथियों से बातचीत की। तब आढ़ती के घर डकैती को लेकर तैयार की गई स्क्रिप्ट के तहत यासीन ने रैकी की और इसके बाद वार्ष्णेय इंटर कालेज के बराबर वाली गली से होकर बदमाश पीछे से आढ़ती की छत पर चढ़े।
लेखराज ने सब्बल से जीने का दरवाजे का कुंडा तोड़ा। इसके बाद बदमाश एक-एक कर जीने के रास्ते घर में घुस आए। परिवार वालों को कब्जे में लेकर कर नकदी व जेवर समेट ले गए। जाते समय बदमाश आढ़ती की स्कूटी भी ले गए, जो गांव सादातबाड़ी के निकट एक खेत पर छोड़ गए और यहां से सेंट्रो कार में सवार होकर फरार हो गए।