फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   विद्युत विभाग की टीम पर हमला करने वाले आरोपी घर छोड़कर फरार

विद्युत विभाग की टीम पर हमला करने वाले आरोपी घर छोड़कर फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
विद्युत विभाग की टीम पर हमला करने वाले आरोपी घर छोड़कर फरार
संभल। नगर के मोहल्ले नई सराय में खंभों पर बॉक्स लगाने के दौरान विद्युत विभाग की टीम पर हुए भीड़ के हमले के दूसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। जिन हमलावरों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की उनके अलावा कई परिवार के लोग पुलिस की गिरफ्तारी के डर से घर छोड़ कर भाग गए हैं। मोहल्ले के अधिकतर घरों के दरवाजों पर ताले लटके हैं। शांति व्यवस्था और सुरक्षा के चलते रविवार को मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात रहा। जबकि गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के मोहल्ला नई सराय में पहुंची विद्युत विभाग की टीम खंभों पर नंगे तार बदलकर रबर वाली केबिल लगा रही थी। जहां प्रत्येक खंभे पर बॉक्स लगाकर उन्हें घरों में लगे मीटर बॉक्स से संयोजित किया जा रहा था। तभी कुछ लोगे केबिल बॉक्स से मीटर बॉक्स के साथ जोड़ने का विरोध करने लगे और अचानक एकजुट होकर आई भीड़ ने विद्युत विभाग की टीम पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान पुलिस भी जान बचाकर भाग गई थी। जबकि पुलिस के अफसर और कर्मचारी पिटते रहे थे। जिसमें कई लोगों के चोटें आईं थीं। जिन्हें बाद में पहुंची पुलिस ने बचाया था। भीड़ के बड़े हमले के बाद अधिशासी अभियंता के निर्देशन में अवर अभियंता गुड्डू कुमार ने 11 नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस की कार्रवाई के डर से मोहल्ले के अधिकतर लोग अपने घर छोड़कर भाग गए। जिसमें सबसेे अधिक युवा बताए जा रहे हैं। जबकि छोटे-छोटे बच्चे घरों के दरवाजों पर लगे ताले के बाद बाहर बैठे दिखाई दिए। पुलिस की कार्रवाई का खौफ न केवल नामजद आरोपियों पर है बल्कि अज्ञात पर रिपोर्ट के चलते अधिकतर लोग फरार हैं।

पुलिस की मौजूगदी में विद्युत कर्मियों ने लगाए बॉक्स
संभल। विद्युत टीम पर हमले के दूसरे मोहल्ले में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया और विद्युत विभाग की ओर से जिले के कई स्थानों से कर्मियों को बुलाकर बॉक्स लगाने का काम युद्ध स्तर पर किया गया। पुलिस की सुरक्षा को देखते हुए कर्मचारी भी उत्साहित दिखे और घरों के अंदर लगे मीटर बॉक्स को बाहर लगाकर केबिल बॉक्स से जोड़ा गया। जहां शाम पर पूरा काम निपटा लिया गया। एसडीएम दीपेंद्र यादव ने भी मौके का मुआयना किया।
-----------------------------------
कोट- पुलिस की मौजूदगी में विद्युत कर्मियों ने तेज रफ्तार सेे काम किया और दिन भर में काम को पूरा कर लिया गया। हमारी प्राथमिकता हजारों लोगों के घरों में रोशनी करने की है। काम पूरा कर हमने आपूर्ति सुचारू कर दी है।- विनोद कुमार पांडेय, अधीक्षण अभियंता।

--------------------------------------
पुलिस कोट-
हमने अभी सुरक्षा देते हुए काम पूरा कराया है। रिपोर्ट में जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उनके पिता के नाम न होने के चलते सभी नामों की पड़ताल करनी होगी। जिसमें एक उपनिरीक्षक को जांच सौंपी गई है। जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- धर्मपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed