फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   रुपये के लेनदेन को को लेकर तहेरे चचेरे भाइयों में पथराव, महिला समेत दो घायल

रुपये के लेनदेन को को लेकर तहेरे चचेरे भाइयों में पथराव, महिला समेत दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन को को लेकर तहेरे चचेरे भाइयों में पथराव, महिला समेत दो घायल
बनियाठेर/चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा में सोमवार की दोपहर के वक्त एक ही परिवार के सगे चचेरे तहेरे भाई रुपये के लेनदेन को लेकर आपस में भिड़ गए। कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने अपनी दोमंजिला मकान से पथराव करने लगा। जिसमें एक गर्भवती महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर शकील पुत्र मतीन अपने चचेरे भाई मुजम्मिल पुत्र मोहब्बे अली के पास अपने काम के रुपये मांगने गया था। मुजम्मिल ने अपने घर पर ही पिछले आठमाह से जींस की पैंट बनाने की मिनी फैक्ट्री लगा रखी है। जिसमें गांव के ही बहुत से लड़के जींस पैंट सिलाई का कार्य करते हैं। शकील भी उसी में जींस पैंट सिलाई का काम करता था, जिसके वह पैसे मांगने गया था।
विज्ञापन

मुजम्मिल ने अपने तहेरे भाई को रुपये देने से मना कर दिया। तीन दिन पहले भी रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। आज जब शकील रुपये नहीं नहीं दिए तो वह गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकील झगड़ते हुए घर वापस लौटा तो आरोप हैकि मुजम्मिल मुनव्वर व शाहरुख खान पुत्र मोहब्बे अली अपने नवनिर्मित दो मंजिल मकान से चढ़कर शकील के घर में पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान अपनी भैंस को लेकर वापस लौट रही आठ माह की गर्भवती महिला नाजरीन को गंभीर चोट आ गई। साथ ही साथ उसकी देवरानी जैबुल भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पुलिस पहुंची तो पथराव करने वाले भाग गए।

हालांकि दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि रुपये की लेनदेन को लेकर सगे परिजन आपस में भिड़ गए थे। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed